फिल्म 'ट्यूबलाइट' का चौथा गाना 'मैं अगर कहूं' आज रिलीज कर दिया गया है. गाने में पहली बार फिल्म की हीरोइन जू जू और चाइल्ड आर्टिस्ट मेटिन रे टैंगू नजर आ रहे हैं.
यह इमोशनल ट्रैक है. गाने को आतिफ असलम ने गाया है. गाने को देखकर यह तो नहीं पता चलता कि फिल्म में सलमान खान और जू जू का कोई रोमेंटिक ट्रैक है या नहीं लेकिन दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं.
'बजरंगी भाईजान' में सलमान और मुन्नी की जोड़ी जितनी क्यूट लग रही थी, इस फिल्म में भी सलमान संग मेटिन बहुत क्यूट लग रहे हैं. गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्या ने गाना लिखा है.
देखें गाना:
सलमान ने भी गाना का लिंक ट्वीट किया.
सलमान ने जू जू और मेटिन की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं.kahu toh sunoge? Watch the official video -
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Zhu Zhu, what a beautiful Lady!!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
25 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है. फिल्म इंडो-चाइना वॉर पर बनी है. सलमान फिल्म में मंद बुद्धि के किरदार में हैं, जिन्हें अपने भाई (सोहेल खान) से बेहद प्यार है. लेकिन बॉर्डर पर जब तनाव की स्थिती पैदा होती है तो सोहेल को युद्ध के लिए जाना पड़ता है और उसी दौरान वो दुश्मन सेना के हाथों फंस जाते हैं. उसके बाद सलमान अपने भाई की खोज में निकलते हैं.Namaste, Sat Sri Akal, Kem Cho, As-salamu alaykum 🙏
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
बता दें कि फिल्म 23 जून को रिलीज होगी. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.