फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में की बहन के रोल में दिखीं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. वे एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बहन थीं. सुजाता के निधन की जानकारी सुचित्रा ने ट्विटर पर दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजाता metastatic से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था. सुजाता के शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्वीट किया था. बताया था कि वो ICU में भर्ती हैं. सुचित्रा ने बहन की सलामती के लिए फैंस से दुआ मांगी थी. बीती रात सुचित्रा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे को दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने ट्वीट में ये भी लिखा कि अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती.
Our beloved Sujata Kumar has passed away and moved on to a better place leaving us with an umimaginable void. She left us an hour ago at 11.26 pm on the 19th of august 2018..Life can never be the same again ...
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak)
It feels like somebody's plunged a hard cold knife into my heart & ripped the ground from under my feet as i sit outside ICU & pray for my big sis my mother my best friend my darling Sujata Kumar as she battles for her life inside Pls join me & my family in r prayers for her 🙏🙏
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak)
सुचित्रा ने ट्वीट पर बताया था कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट, में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. बता दें, सुजाता कुमार के काम को इंग्लिश विंग्लिश में खूब सराहा गया था. इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे. वे रांझणा, गोरी तेरे प्यार में जैसी फिल्मों में नजर आईं. सुजाता ने कई टीवी शोज में भी काम किया था. जिनमें होटल किंगस्टन, बॉम्बे टॉकिंग और 24 शामिल हैं.
My darling sister Sujata Kumar and Sri -both looking gorgeous in a still from English Vinglish in 2012
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak)