scorecardresearch
 

'एक पल भी ऐसा नहीं जब हम श्रीदेवी को भूले हों': बोनी कपूर

श्रीदेवी के जन्मदिन पर भावुक हुए बोनी कपूर, कहा- 'एक पल भी ऐसा नहीं गुजरता जब हम श्रीदेवी को याद ना करें.श्रीदेवी की जन्मतिथि‍ के मौके पर Bollywood Art Project की ओर को श्रीदेवी को अनूठे तरीके से ट्र‍िब्यूट दिया गया. उनकी 18 फीट की पेंटिंग तैयार की गई.

Advertisement
X
बोनी कपूर संग श्रीदेवी
बोनी कपूर संग श्रीदेवी

भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन कुछ महीने पहले हो गया है, लेकिन अभी तक एक भी पल ऐसा नहीं है जब उनके पति बोनी कपूर और बेटियों ने उन्हें याद ना किया हो. श्रीदेवी की जन्मतिथि‍पर बेहद भावुक नजर आए बोनी कपूर ने अपनी पत्नी को याद करते हुए इस बात का खुलासा किया. 

की जन्मतिथि‍ के मौके पर Bollywood Art Project की ओर को श्रीदेवी को अनूठे तरीके से ट्र‍िब्यूट दिया गया. उनकी 18 फीट की पेंटिंग तैयार की गई. मुंबई की एक बि‍ल्डिंग पर बनाई गई श्रीदेवी की पेंटिंग में उनकी फिल्म 'गुरुदेव' के पोट्रेट को तैयार किया गया. श्रीदेवी को मिले ट्र‍िब्यूट पर उनके जन्मदिन की शाम बोनी कपूर भावुक नजर आए. उन्होंने BAP के इस कदम के लिए शुक्रि‍या अदा किया.

A post shared by (@bollywoodartproject) on

Advertisement

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बोनी ने कहा, "वह हर पल श्रीदेवी को मिस करते हैं. कुछ हीरो होते हैं और फिर कुछ लेजेंड्स होते हैं, हीरो को याद किया जाता है, लेकिन लेजेंड्स कभी नहीं मरते. श्रीदेवी हर पल हमारे साथ है. एक पल भी ऐसा नहीं आया जब हम उसे याद ना करें.'

के मौत के बाद बोनी कपूर पूरी तरह से टूट गए हैं. जब भी किसी इवेंट में श्रीदेवी का जिक्र आता है वो भावुक हो जाते हैं. हाल की बात करें तो IIFA अवॉर्ड सेरेमनी में दिवंगत श्रीदेवी को सम्मानित करने के लिए बोनी कपूर को मंच पर बुलाया गया. मंच पर पहुंचकर बोनी भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और फिर वह भाई अनिल कपूर  के गले लगकर रोने लगे. 

A post shared by (@sridevikapoorx) on

A post shared by (@sridevikapoorx) on

जन्मदिन पर बेटी ने श्रीदेवी को ऐसे याद किया

मां के जन्मदिन पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया. इसमें जाह्नवी, पापा बोनी और मां श्रीदेवी के साथ दिख रही हैं. जाह्नवी ने कैप्शन में लि‍खा, Happy birthday mam🎂.

Advertisement

on

बता दें कि इस साल फरवरी में एक हादसे में श्रीदेवी की मौत हो गई थी. वो रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं. होटल के बाथरूम में उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement
Advertisement