scorecardresearch
 

बेडरूम वीडियो शेयर कर TROLL हुईं सोफिया हयात, मिले भद्दे कमेंट्स

मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने पति के साथ बेडरूम वीडियो शेयर किया है. जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

Advertisement
X
सोफिया हयात अपने पति के साथ
सोफिया हयात अपने पति के साथ

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और नन सोफिया हयात इन दिनों पति व्लाद स्टैन्श्यू के साथ इजिप्ट में हनीमून एंजॉय कर रही हैं. वह इंस्टाग्राम पर हनीमून की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने बेडरूम वीडियो शेयर किया है. जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि चलिए कंडोम पर बात करते हैं. मॉडल से नन बनीं सोफिया के इस इंस्टाग्राम वीडियो पर फैंस अश्लील कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि प्राइवेट पलों को ऐसे लोगों के सामने लाना गलत है. कई लोग सोफिया को गंदी गालियां भी दे रहे हैं.

A post shared by (@sofiahayat) on

बताते चलें कि अभी हाल में कंडोम एड के टीवी पर प्रसारण समय में बदलाव को लेकर सोफिया ने बयान देते हुए कहा था कि मैं तो इस बात से हैरान हूं कि अचानक यह विषय इतना बड़ा इश्‍यू क्‍यों बनता जा रहा है. इस पर तो हमें खुलकर बात करनी चाहिए, फिर हम विवाद में क्‍यों फंस रहे हैं. जितना इसको लेकर खुलापन रहेगा उतना ही हम अपने बच्चों को सिखा पाएंगे.

Advertisement

सोफिया ने पति के साथ किस करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की हैं. वे दोनों कभी समंदर किनारे किस करते दिखते हैं तो कभी बेडरूम में. उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है.

बता दें, नन बनने के बाद सोफिया ने साल 2017 में 24 अप्रैल को शादी रचाई है. उन्होंने व्लाद स्टैन्श्यू से लंदन में शादी की. सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहने वाली सोफिया हयात के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 175,000 फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
Advertisement