scorecardresearch
 

Exclusive:मुझे मोदी पसंद हैं लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं उनसे ज्यादा नहीं मिला: अजय देवगनमुझे मो

अजय देवगन ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी और केआरके के बारे में खुलकर बात की. आप भी जानिए दोनों के बारे में अजय की क्या राय है.

Advertisement
X
अजय देवगन
अजय देवगन

अजय देवगन अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. वो खुद से जुड़ों मुद्दों पर बोलने से कभी नहीं हिचकिचाते.

इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपने लगाव के बारे में बताया. के कहा कि 'मुझे मोदी बहुत पसंद हैं लेकिन अगर आपने नोटिस किया हो तो प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे उनसे मिलने का मौका बहुत कम मिला है. जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मैं उनसे ज्यादा मिलता था.'


जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि लोग ये सोचे कि वो हैं इसलिए मैं उनसे मिलता हूं. मैं नहीं चाहता कि लोग सोचे कि मैं अपने किसी मतलब से उनसे मिल रहा हूं.'

बातचीत के दौरान का नाम जब आया तो अजय ने कहा, 'उस आदमी को कहीं भी महत्व नहीं देना चाहिए. आपको औरतें के ऊपर उनके कमेंट्स देखने चाहिए. आपको पता चल जाएगा कि वो किस तरह का इंसान है. उनसे कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से लोग उनके साथ देखे जाते हैं. इस पर अजय ने कहा, 'हां, मैं यही कह रहा हूं. मीडिया और बॉलीवुड दोनों इसका जिम्मेदार है. हमें उसे एकदम अलग कर देना चाहिए.'

Advertisement


बता दें अजय की फिल्म 'शिवाय' 28 अक्टूबर को सिनेमा घर में आएगी और अजय इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं.

Advertisement
Advertisement