scorecardresearch
 

करण की बुक लॉन्च पर पहुंचे शाहरुख, कहा-करण मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा

सोमवार को मुंबई में करण जौहर की बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' को लॉन्च कर दिया गया. लॉन्च के मौके पर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी मौजूद थीं.

Advertisement
X
शाहरुख खान और करण जौहर
शाहरुख खान और करण जौहर

करण जौहर की बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' आज मुंबई में लॉन्च हो गई. बुक लॉन्च पर करण जौहर के सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी मौजूद थे.


ने ही करण की किताब को लॉन्च किया. शाहरुख ने इस मौके पर कहा, 'करण बहुत ही अच्छे इंसान हैं और वो मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं.' किताब के टाइटल के बारे में शाहरुख ने कहा, 'किताब का नाम 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' क्यों है? इसका नाम 'द गुड ब्वॉय' भी हो सकता है. करण के पेरेंट्स को यही नाम ज्यादा पसंद होता. इसका नाम 'द इनटेलिजेंट ब्वॉय' भी हो सकता है. मैं ऐसा उनके विकिपीडिया ज्ञान के आधार पर नहीं कह रहा हूं. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि को लोगों की पहचान है. मेरे साथ दोस्ती रखना बहुत कठिन है, इसलिए मैं कह सकता हूं कि करण एक कुशल वक्ता हैं.' शाहरुख ने आगे कहा कि 'मेरी जिंदगी में मैंने जितने अच्छे लोगों को देखा है उनमें से करण एक हैं.'

Advertisement

इस मौके पर करण ने भी शाहरुख की काफी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'शाहरुख और मेरा प्यार बहुत गहरा है. उनके लिए मेरा प्यार बहुत बढ़ गया है. उनका घर मुझे अपना घर लगता है. मेरे पापा की वजह से हमारा रिश्ता कायम हुआ है.'

करण ने काजोल से अपने रिश्ते के सवाल पर कहा, ' के बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका है. हमारी दोस्ती 25 सालों की थी. लेकिन कभी-कभी चेप्टर खत्म हो जाते हैं, किताब खत्म हो जाती है और रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं.'

Advertisement
Advertisement