scorecardresearch
 

बॉबी देओल और बादशाह जैसे सितारों के साथ जमकर नाचे सलमान, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर सलमान खान और बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग मैच को सेलिब्रेट करने के लिए सोहेल खान के खान के पास पहुंचे थे.

Advertisement
X
सलमान खान बॉबी देओल
सलमान खान बॉबी देओल

सलमान खान और बॉबी देओल ने रेस 3 में काम किया था. यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी. फिल्म को भले ही क्रिटिक्स ने नहीं सराहा लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. सोशल मीडिया पर सलमान और बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग मैच को सेलिब्रेट करने के लिए सोहेल खान के खान के पास पहुंचे थे.

मैच खत्म होने के बाद सलमान ने सोहेल और टीम के अन्य सदस्यों के साथ पार्टी की. वीडियो में सलमान और बॉबी अपने डांस मूव दिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रितेश देशमुख, साकिब सलीम बादशाह के साथ अन्य नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखा कि सलमान के साथ अन्य एक्टर्स गुर नाल इश्क मिठा गाने पर डांस कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान सुल्तान फिल्म का गाना थारे जैसा न कोई गाते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@viralbhayani) on

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों भारत की शूटिंग में बिजी हैं. इसका टीजर लॉन्च हो चुका है. फिल्म में सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. इसमें सुनील ग्रोवर और दिशा पटानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. बता दें कि इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल प्ले करने जा रही थीं, लेकिन उन्होंने शादी की बातों को वजह बताकर फिल्म से किनारा कर लिया. इसके बाद अली अब्बास जफर ने कटरीना को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया. गौरतलब है कि अली अब्बास जफर सलमान की टाइगर जिंदा है, सुल्तान का निर्देशन कर चुके हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement