अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन इन दिनों अपने खास कंटेंट की वजह से चर्चा में है. हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई.
स्क्रीनिंग के बाद मेन्सटूरेशन हाइजिन के मुद्दे पर पैनल में बातचीत हुई. इस इवेंट की तस्वीरें स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, यूएन इंडिया द्वारा पैडमैन की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद मेन्सटूरेशन हाइजिन पर पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया. जहां मेरे साथ असली पैडमैन अरुणाचलम और फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद थी.
वैसे स्मृति ईरानी के साथ अक्षय पीएम मोदी को भी पैडमैन फिल्म दिखाने वाले थे. लेकिन पीएम के पास समय की कमी की वजह से वो फिल्म नहीं देख पाए. अक्षय कुमार ने स्मृति से अपनी फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं.
Participated in a Panel Discussion on menstrual hygiene awareness with the star cast of and original Padman Mr. Arunachalam Muruganantham after a special screening organised by .
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
अगर स्मृति ईरानी की हरी झंडी मिलती है तो पैडमैन टीम ने प्लान किया है कि वो 2 मिनट के वीडियोज बनाएंगे. जिसका मकसद गांवों में महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन के प्रति जागरूक करना होगा.
इस ईवेंट में डायरेक्टर आर बाल्की, ट्विंकल खन्ना, राधिका आप्टे और रियल पैडमैन अरुणाचलम मुरगननाथम मौजूद थे. अक्षय ने इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी. जिसमें कंगना रनौत, स्वरा भास्कर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे. एक्टर ने बेटे आरव, पत्नी ट्विंकल और सास डिंपल कपाड़िया के लिए भी स्क्रीनिंग रखवाई थी.