आगामी बॉलीवुड फिल्म 'नीरजा' का पहला पोस्टर जारी हो चुका है. इस पोस्टर में सोनम के सिर पर बंदूक तनी हुई है. यह फिल्म साहसिक फ्लाइट अटेंटेंड नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है.
सोनम ने ट्वीट कर बताया, 'और ये रहा . बहुत गर्व हो रहा है. फिल्म 19 फरवरी को आएगी.'And here it is : The first poster of . So proud! Film out on Feb 19
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)
वाकई काफी दमदार है, जिसमें सोनम पर बंदूक तनी हुई है, लेकिन बंदूक तानने वाले हमलावर का चेहरा सामने नहीं है. राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म में सोनम नीरजा भनोट के किरदार में हैं.
गौरतलब है कि साल 1986 में एक विमान अपहरण की घटना में ने अपनी जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाई थी. इस फिल्म में नीरजा भनोट के साहसिक कारनामे को दिखाया जाएगा.
She held bravery in her eyes and courage in her heart! Here is the first poster of
— Azmi Shabana (@AzmiShabana)
अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी फिल्म के बारे में ट्विटर पर लिखा, 'उनकी आंखो में बहादुरी और दिल में साहस है. यह 'नीरजा' का पहला पोस्टर है.'