scorecardresearch
 

इस दिन आएगा 'मुबारकां' का ट्रेलर, पोस्टर में अर्जुन कपूर का शानदार अंदाज

अर्जुन कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'मुबारकां' का नया पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

Advertisement
X
फिल्म 'मुबारकां' का पोस्टर
फिल्म 'मुबारकां' का पोस्टर

अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का अर्जुन कपूर ने नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर वाकई इस पोस्टर में काफी क्यूट लग रहे हैं. साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी शेयर किया कि फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर , 'दोहरे मजे, दोहरी हंसी और दोहरे पागलपन के साथ करण और चरण आपका दिल जीतने के लिए तैयार हैं. '

अनीस बज्मी की इस फिल्म में के अपोजिट अथिया शेट्टी और इलियाना दिखाई देंगी. साथ ही, इस फिल्म में अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फिल्म में भी अनिल कपूर, अर्जुन के चाचा की भूमिका में ही दिखाई देंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि हाल में रिलीज हुई थी जिसे युवाओं ने खासा पसंद किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं. फिल्म 'मुबारकां' के 28 जुलाई को रिलीज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement