scorecardresearch
 

मंदिरा ने भारतीय पुरुषों को कहा-डरपोक, दी ये हिदायत

मंदिरा बेदी जल्द ही एमटीवी के शो एमटीवी ट्रोल पुलिस में नजर आएंगी. शो में मंदिरा ने परुषों के बीच फैली महिलाओं को लेकर छोटी सोच के बारे में खुलकर बात की.

Advertisement
X
मंदिरा बेदी
मंदिरा बेदी

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी जल्द ही एमटीवी के शो एमटीवी ट्रोल पुलिस में नजर आएंगी. इस शो को एक्ट्रेस जरीन खान होस्ट कर रही हैं. शो में मंदिरा ने परुषों के बीच फैली महिलाओं को लेकर छोटी सोच के बारे में खुलकर बात की है.

मंदिरा ने शो के दौरान कहा कि भारतीय पुरुष डरपोक और बुजदिल हैं. वो देश के कई इलाकों में गई हैं जहां उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स का सामना करना पड़ा. इन मौकों पर चूंकि सामना फेस टू फेस था तो वो पलट के जवाब देने में सफल रहीं.

मंदिरा ने कहा कि उन पर ऐसे भद्दे कमेंट किए जाते हैं जिसे देख कर उन्हें बुरा लगता है. कई सारे लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर बॉडी शेमिंग के कमेंट करते हैं और उन्हें इसपर ट्रोल भी किया जाता है. मंदिरा इसे इंसान की बीमार मनोदशा करार देती हैं जो भारत में जगह-जगह फैली हुई है.

Advertisement

मंदिरा ने आगे कहा कि अब वो ऐसी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. एक तरफ जहां पुरुषों से उन्हें ऐसे कमेंट मिलते हैं वहीं दूसरी तरफ कई सारी ऐसी महिलाएं भी हैं जो उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं.

इसके बावजूद भी वो जब लोगों की गलत और अभद्र भाषा देखती हैं तो उनका मन खिन्न हो उठता है. उन्हें लोगों पर तरस आता है. वो इसे पुरुषों की गलत परवरिश का नतीजा मानती हैं साथ ही समाज में लड़कियों को लेकर फैला गलत नजरिया भी मंदिरा के मुताबिक इसकी बड़ी वजह है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement