बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है. शुरुआती दोनों दिनों में फिल्म का कलेक्शन कम ही हुआ है, वहीं क्रिटिक्स और फैंस की ओर से भी फिल्म को लेकर भी कोई अच्छा रिस्पॉन्स नहीं आया है. इस दौरान एक ट्वीट है जो कि लगातार वायरल हो रहा है.
'विशाल सूर्यवंशी' नाम के व्यक्ति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग करते हुए एक ट्वीट किया कि मैम, मैं पुणे में जब हैरी मेट सेजल देख रहा हूं, प्लीज मुझे यहां से रेस्क्यू कर लीजिए. विशाल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लगभग 1000 बार रिट्वीट किया जा चुका है. गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ट्वीट के जरिए लोगों की मदद करती हैं, शायद दर्शक इस फिल्म से इतना परेशान हो गया कि उसने सीधा ये अपील कर डाली.
mam, I'm watching at Xion cinema Hinjewadi, Pune. Please rescue me as soon as possible.. 😭😭
— Vishal Surywanshi (@vsurywanshi87)
बता दें कि फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' ने पहले दिन खराब शुरुआत की थी. शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 15.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. यह शाहरुख खान की पिछले पांच साल में आई फिल्मों का सबसे कम ओपनिंग डे कलेक्शन हैं. 2012 में आई उनकी फिल्म 'जब तक है जान' ने पहले दिन 15.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को सिर्फ 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
गौरतलब है कि जब हैरी मेट सेजल का बजट 80 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से यह मुश्किल लग रहा है कि शायद ही ये फिल्म अपनी लागत निकालने में भी सफल रहे. इस हफ्ते अक्षय कुमार और भूमि पेड़नेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी रिलीज होने जा रही है ऐसे में के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. अक्षय की आने वाली फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में जो हाईप बन चुकी है उसके देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय की ये फिल्म शाहरुख की फिल्म को बॉक्स ऑफिस से ओंधे मुंह गिर जाए.
जब हैरी मेट सेजल फिल्म एक के इर्द-गिर्द घूमती है. अनुष्का यूरोप जाती हैं और वहांउनकी एंगेजमेंट रिंग खो जाती है. इसके बाद शाहरुख और वे मिलकर इसे खोजते हैं. फिल्म समीक्षकों के अनुसार, जब हैरी मेट सेजल बोझिल लगने लगती है. गानों की अधिक भरमार और स्टोरी में नयापन न होने के कारण इसे अधिकतर समीक्षकों ने नकार दिया है. अनुष्का शर्मा के किरदार में सिर्फ उनके गुजराती एक्सेंट के अलावा कुछ भी नया नहीं है.