scorecardresearch
 

काजोल ने कहा- देश में कुछ चीजों को लेकर है असंवेदनशीलता

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी असहिष्णुता पर बयान देते हुआ कहा है कि देश में असंवेदनशीलता है और लोग कुछ खास मुद्दों पर अतिसंवेदन हो जा रहे हैं.

Advertisement
X
काजोल
काजोल

फिल्म निर्माता करण जौहर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी असहिष्णुता पर बयान दे डाला है. काजोल ने कहा है कि देश में असंवेदनशीलता है और लोग कुछ खास मुद्दों पर अतिसंवेदन हो जा रहे हैं. काजोल ने जयपुर में आयोजित साहित्य महोत्सव के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि देश में कुछ चीजों को लेकर असंवेदनशीलता है. लोग कई विषयों पर अनावश्यक रूप से अतिसंवेदनशील हो गए हैं.'

हालांकि जयपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन काजोल ने माना कि हमारा फिल्म उद्योग समाज में जो चल रहा होता है उसे हमेशा दर्शाता रहेगा. बॉलीवुड में कोई विभाजन रेखा नहीं हैं, न ही जाति, नस्ल है और न ही असहिष्णुता. वहीं प्रकाश झा ने कहा कि देश में कहीं भी असहिष्णुता नहीं है.

काजोल ने कहा, 'शब्द मापे जा रहे हैं. हमें यह देखने की हैं. एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम अच्छा बोलें.'

Advertisement

गौरतलब है कि फिल्मकार , यहां अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही एक कानूनी तलवार हमारी गर्दन पर लटकी रहती है. इससे पहले साल 2015 में फिल्म उद्योग से शाहरुख खान, आमिर खान और अनुपम खेर असहिष्णुता की इस बहस में कूदे थे, वहीं इस साल करण और काजोल ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement