कंगना रनौत फिर एक अनोखी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन किया है बेहतरीन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने. डायरेक्टर ने फिल्म के टाइटल 'पंगा' का खुलासा एक मजेदार वीडियो को शेयर कर किया है. वीडियो में कंगना और बाकी को-स्टार्स की फैमिली फोटोज को दिखाया गया है.
वीडियो में एक्टर्स के परिवार के लिए दिए गए बयान भी पढ़े जा सकते हैं. जारी वीडियो और कैप्शन से यही बयां होता है कि फिल्म पंगा की कहानी उस परिवार की कहानी है जो एक दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट खड़ा नजर आता है.
My existing reality is a reflection of my dear ones’ belief in me. From the team backed by its families. Presenting with , . Produced by | In Cinemas | 2019 😀
— Ashwiny Iyer Tiwari (@Ashwinyiyer)
निल बटे सन्नाटा, बरेली की बर्फी जैसी शानदार फिल्में बनाने वालीं अश्विनी अय्यर तिवारी एक बार फिर पंगा के जरिए दर्शकों के लिए एक खास कहानी लेकर लौटी हैं. पंगा में कंगना रनौत एक कबड्डी प्लेयर के किरदार में नजर आने वाली हैं. अक्सर लीक से हटकर मजेदार कहानी वाली फिल्मों का चयन करने वालीं कंगना ने फिल्म पंगा के बारे में बयान भी दिया है. कंगना ने कहा, 'जब अश्विनी ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई, तो मैं झट से इस फिल्म को लेकर राजी हो गई. क्योंकि मेरा परिवार मेरी ताकत और मेरा सहारा है. मेरी फैमिली ने मेरे हर अच्छे-बुरे दौर में मेरा साथ दिया है. इस फिल्म की कहानी मेरी भावनाओं से जुड़ी हुई है.
'इसके अलावा, अश्विनी अपनी जिंदादिल कहानियों लिए जानी जाती हैं. मैंने हाल ही में उनका काम फिल्म बरेली की बर्फी में देखा है. यही नहीं पंगा मेरे लिए और भी खास फिल्म बन गई है क्योंकि मैं इसमें पहली बार नेशनल लेवल की कबड्डी प्लेयर का किरदार अदा करूंगी. यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगा! लेकिन मैं इसे लेकर रोमांचित हूं.'
पंगा फिल्म में कंगना के अलावा एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पंजाबी एक्टर जस्सी गिल भी अहम किरदारों में होंगे. फिल्म के लिए जारी किए गए पहले वीडियो में नीना गुप्ता और जस्सी गिल के परिवार की तस्वीरों को शामिल किया गया है. ये फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी.