scorecardresearch
 

जूही चावला और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी के चलते FIR दर्ज

एक प्राइवेट कंपनी को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ FIR दर्ज.

Advertisement
X

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ रांची में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है. यह केस एक प्राइवेट कंपनी को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज करवाया है.

इस केस में कुल 7 लोगों पर रांची के लालपुर थाने में FIR हुई है. ये एफआईआर प्राइवेट स्कूलों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार करने वाली कंपनी 'आइक्यू लॉजिक इंडिया' के संचालक जयेश सिन्हा ने दर्ज कराई है. इनका आरोप है कि मुंबई की कंपनी उबकुल फ्यूटेक ने स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन के लिए 2013 में फ्रेंचाइजी देने की बात कही थी. जूही चावला के पति जय मेहता इस कंपनी के फाउंडर हैं और जूही चावला भी कंपनी से जुड़ी हैं. वो इस कपंनी की ब्रांड पब्लिसिटी एम्बेसडर है.

Advertisement

FIR में यह भी कहा गया है कि इस डील को लेकर यह तय हुआ था कि जूही रांची में तीन दिन तक रहकर उनके साथ स्कूलों में कैम्पेन करेंगी, लेकिन जूही रांची नहीं आईं. सिन्हा को जब फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उन्होंने मई 2015 में इस सिलसिले में कोर्ट में शि‍कायत दर्ज करवाई थी. कोर्ट के आदेश के बाद धारा 406, 420 और 120(B) के तहत लालपुर थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर नंबर 62/16 दर्ज की गई है.

Advertisement
Advertisement