scorecardresearch
 

बिग बॉस 9: जूही चावला ने लगाई सलमान की क्लास

जी हां, 'बिग बॉस सीजन 9' का 84वां दिन बड़ा ही रोमांचक रहा. एक तरफ जहां होस्ट सलमान खान ने डबल एविक्शन से सबको चौंका दिया, वहीं घर में जूही चावला और तनीषा मुखर्जी जैसी सलेब्रिटीज भी देखने को मिलीं.

Advertisement
X
सलमान खान और जूही चावला
सलमान खान और जूही चावला

बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने एंट्री की. अपने घर में आई मेहमान को पाकर घरवाले जहां खुशी जाहिर कर रहे थे, वहीं जूही ने अचानक टीचर बन सबसे जनरल नॉलेज के सवाल पूछने शुरू कर दिए.

जी हां, का 84वां दिन बड़ा ही रोमांचक रहा. एक तरफ जहां होस्ट ने डबल एविक्शन से सबको चौंका दिया, वहीं घर में जूही चावला और तनीषा मुखर्जी जैसी सलेब्रिटीज भी देखने को मिलीं.

शुरू में नोरा के घर से बाहर जाने को लेकर प्रिंस थोड़ा अपसेट नजर आए. तो ने माहौल को लाइट बनाते हुए काफी मजाक किया और प्रिंस का मूड ठीक किया. उसके बाद सीजन 7 की फाइनलिस्ट तनीषा मुखर्जी घर के अंदर गईं और घरवालों से बात की. तनीषा में सबसे कुछ कंफेशन्स करने को कहा जिससे सभी घरवालों का दिल काफी हल्का हुआ. बाद में बिग बॉस के मंच पर सलमान ने तनीषा का स्वागत किया और घरवालों से बातचीत के दौरान उनके अनुभव के बारे में बात की.

Advertisement

उसके बाद का मसाला था जब 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' गाने की धुन के साथ एक्ट्रेस जूही चावला घर के अंदर दाखिल हुईं. जूही शो पर अपनी आने वाली फिल्म 'चॉक और डस्टर' को प्रमोट करने आई थीं. क्यूंकि इस फिल्म में जूही एक टीचर का किरदार निभा रही हैं, इसलिए घरवालों के सामने भी उन्होंने एक गेम खेला, जिसमें उन्होंने एक टीचर की तरह घरवालों से जेनरल नॉलेज के कुछ सवाल पूछे.

को अपने दूध के पैकेट हारने थे. खेल के अंत में घरवाले करीब 15 दूध के पैकेट हार बैठे. उसके बाद जूही मंच पर वापस आईं और के साथ मस्ती की. उन्होंने सलमान से उनके बचपन की भी कई बातें कीं और ऑडियंस को एंटरटेन किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement