scorecardresearch
 

PHOTO: लाइट मेकअप में भी ऐसी दिखती हैं दंगल गर्ल फातिमा

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की एक्टिंग का हर कोई कायल है. लेकिन खूबसूरती के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

फोटो में फातिमा ने सिंपल लुक कैरी किया है, उन्होंने ना ही ज्यादा मेकअप किया है, ना ही बहुत स्टाइलिश कपड़े पहने हैं. बावजूद इसके एक्ट्रेस के अंदाज पर फैंस कायल हो रहे हैं. फातिमा ने लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज और साड़ी ड्रैप की है.

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on

उनका ये फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वह इसमें काफी ग्लैमरस लग रही हैं. फातिमा सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करती हैं. वैसे इन फोटोज की वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं.

Advertisement

on

वह अपने कपड़ों की वजह से कई बार मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर आई हैं. इससे पहले भी उन्होंने साड़ी में एक तस्वीर शेयर की थी. जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था. उनके साड़ी पहनने पर धर्म का अपमान करने जैसी बातें तक कह डालीं.

फातिमा सना शेख का हॉट बिकनी फोटोशूट भी खबरों में आया था. इस शूट के बाद भी लोगों ने उनकी आलोचना की थी. उनका मानना था कि रमजान के समय उनकी ये हरकत अच्छी नहीं है.

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फातिमा की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है. जिसमें उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ होंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement