आए दिन अपनी बिकिनी फोटो शेयर करने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इनदिनों अस्पताल में भर्ती हैं. लेकिन हॉस्टिपटल बेड पर लेटे हुए भी इस हसीना को अपने फैन्स का दिल जीतना बखूबी आता है.
ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में ईशा हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. लेकिल उनकी इस तस्वीर में एक खास बात ये है कि वह बीमारी की हालत में भी चश्मा लगाए हुए फोटो क्लिक करवा रही हैं. वाकई ईशा की इस बात के लिए तो तारीफ की जा सकती है कि वह बीमारी में भी कूल दिखने का मौका नहीं छोड़तीं. जहां लोग अकसर बीमारी के चलते कमजोर और बेजान नजर आते हैं वहीं ईशा बीमारी में भी अपनी ग्लैमरस इमेज को बरकरार रखे हुए हैं.
अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटो लेकर सुर्खियां बंटोरने वाली ईशा ने कुछ दिन पहले ही GQ मैग्जीन के लिए किए गए शूट की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं. ये तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं.
ईशा गुप्ता की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम में नजर आईं थीं. ईशा फिलहाल फिल्मों से ज्यादा मॉडलिंग की दुनिया में व्यस्त दिख रही हैं. ईशा ने अपनी आने वाली किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है.