scorecardresearch
 

मेरे दोस्त देवेन वर्मा करोड़ों चेहरों पर मुस्कान ले आते थे: अमिताभ बच्चन

'कभी कभी' और 'सिलसिला' के अलावा देवेन वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम करने वाले एक्टर अतिमाभ बच्चन ने कहा है कि उनके दोस्त ने कई चेहरों पर मुस्कान बिखेरी.

Advertisement
X
Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan

'कभी कभी' और 'सिलसिला' के अलावा  देवेन वर्मा के साथ कई फिल्मों में काम करने वाले ने कहा है कि उनके दोस्त ने कई चेहरों पर मुस्कान बिखेरी.

कॉमेडी एक्टर देवेन वर्मा का कल सुबह पुणे में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था. वह 78 वर्ष के थे. अमि‍ताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देवेन वर्मा, दोस्त, को स्टार, प्रोड्यूसर और लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले. नहीं रहे.

'कबूतर' और 'बेशरम' में भी 72 साल के एक्टर अमिताभ बच्चन ने काम किया था. अमिताभ बच्चन इन दिनों अहमदाबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'पीकू' की शूटिंग कर रहे हैं. यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर बेस्ड है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement