scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

44 की उम्र-एक बेटे के पिता, चौथे निकाह के लिए तैयार शोएब मलिक, कराची की हसीना बनेगी बेगम?

वनीजा सत्तार
  • 1/12

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर उनकी चौथी शादी की चर्चा है.

Photo: Social Media

वनीजा सत्तार
  • 2/12

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शोएब मलिक 2 अक्टूबर को मॉडल-एक्ट्रेस वनीजा सत्तार के साथ चौथी शादी करने जा रहे हैं. 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 3/12

शादी की खबरों पर अब तक क्रिकेटर या वनीजा की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. जानते हैं कि कौन हैं वनीजा, जिनके साथ क्रिकेटर का नाम जोड़ा जा रहा है. 
 

Photo: Instagram @vaneezavv

Advertisement
वनीजा सत्तार
  • 4/12

कराची, पाकिस्तान में जन्मीं वनीजा सत्तार 31 साल की हैं. वो पाकिस्तान की एक उभरती हुई टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. हाल ही में उन्हें उनकी ड्रामा सीरीज 'लाडली' में निभाए गए किरदार के लिए सराह गया.
 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 5/12

वनीजा ने कराची से ही अपनी स्कूलिंग पूरी की और कराची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद वनीजा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर बढ़ीं.
 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 6/12

18 उम्र में वनीजा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. उनका पहला बड़ा ब्रेक अहमद जहानज़ेब के म्यूजिक वीडियो 'तेरा मेरा है प्यार अमर' से मिला. 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 7/12

पर असली लोकप्रियता टीवी के हिट ड्रामा सीरियल 'लाडली' से मिली. शो में उन्होंने 'नाज़ो' का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. वो मरहम, एहद-ए-वफ़ा, कुछ अनकही और टूटा हुआ दिल जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं. 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 8/12

वनीजा सत्तार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 1.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपने शो की अपडेट्स और निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
 

Photo: Instagram @vaneezavv

वनीजा सत्तार
  • 9/12

शोएब मलिक की बात करें, तो उनकी पहली शादी 2002 में आयशा सिद्दीकी से हुई थी. ये रिश्ता करीब 8 साल चला और 2010 में दोनों अलग हो गए. 

Photo: Social Media

Advertisement
वनीजा सत्तार
  • 10/12

शोएब मलिक की दूसरी शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई. 2018 में उन्हें एक बेटा इजहान मिर्जा हुआ. लेकिन बेटे के जन्म के बाद कपल के बीच दूरियां आने लगीं. 2024 में शोएब-सानिया ने तलाक का ऐलान किया. 
 

Photo: Social Media

वनीजा सत्तार
  • 11/12

 सानिया से तलाक के बाद शोएब ने सना जावेद संग घर बसाया. 19 जनवरी 2024 में शोएब, सना शादी के बंधन में बंधे.

Photo: Social Media

वनीजा सत्तार
  • 12/12

सना से शादी के दो साल बाद उनकी चौथी शादी की बातें शुरू हो गईं. अब देखते हैं कि इस पर वो कैसे रिएक्ट करते हैं. 

Photo: Instagram @vaneezavv

Advertisement
Advertisement