शाहरुख की अगली फिल्म 'रईस' का नया पोस्टर सामने आया है, जो एल्कोहल की बोतलों से बना है. मुंबई के फिल्म-पब्लिसिटी डिजाइनर राजेश ने यह पोस्टर डिजाइन किया है, जिसमें शाहरुख का चेहरा अलग-अलग रंगों की शराब की बोतलों से बना है.
'रईस' को शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और फरहान अख्तर की एक्सल एंटरटेंमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके डायरेक्टर राहुल ढोलकिया हैं, जिन्हें 2005 की फिल्म 'परजानिया' के लिए नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट डायरेक्शन मिला था.
'रईस' में अवैध शराब का बिजनेस करते नजर आएंगे. रिपोर्टस के मुताबिक, यह फिल्म गुजरात के की जिंदगी आधारित है जो गुजरात में अवैध शराब का बिजनेस चलाता था.
राजेश के काम से खुश होकर शाहरुख ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर राजेश को शुक्रिया कहा और कैप्शन लिखा, 'वेरी-वेरी कूल...'
My Unreleased Poster of movie . An Illustration Portrait of actor using Indian Alcohol bottles as element
— Rajesh Ghadigaonkar (@raj9901)
राजेश सुपरस्टार के इस रिस्पॉन्स से बेहद खुश नजर आए. बता दें कि इस फिल्म में भी नजर आएंगे. 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी लियोनी का जबरदस्त आइटम नम्बर भी दिखने को मिलेगा.