scorecardresearch
 

माचो नहीं अब पर्दे पर असली उम्र में नजर आएंगे सलमान

बॉलीवुड के सुल्तान यानि की सलमान खान को अक्सर ही एक रफ एंड टफ हीरो के किरदार में पेश किया जाता है जोकि उनकी उम्र से लगभग आधी उम्र का रोल होता है. लेकिन जल्द ही सलमान अपनी असल उम्र के रोल को रील पर प्ले करते नजर आएंगे...

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है कि पर्दे पर दिखने वाले हीरो की असल उम्र उसके रोल से दोगुनी होती है. लेकिन वह हीरो है इसलिए उसे रोल के अनुसार खुद को उसमें फिट करना पड़ता है.

हाल ही में आमिर खान ने फिल्म 'दंगल' में पिता का रोल पले किया जो उनकी असल उम्र के बिलुकल अनुरूप था. इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के सुल्तान मतलब सलमान खान का नाम भी जुड़ रहा है. खबर है कि सलमान खान जल्द ही कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' के रीमेक में पिता की भूमिका में नजर आएंगे.

सलमान पहले भी 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' में गंभीर रोल प्ले कर चुके हैं और उनका आने वाली फिल्मों में 'ट्यूबलाईट' भी इसी श्रेणी की फिल्म है. खबरों की मानें तो लेखक निर्देशक अली अब्बास जफर कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक बनाने वाले हैं जिसमें सलमान खान 60 साल के बुर्जुग की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी को भारत के अनुसार ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि होगी भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित होगी.

Advertisement

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर केन्द्रित होगी जो बचपन में विभाजन का दर्द झेलता है लेकिन अपने परिवार को हमेशा साथ रखने का वादा करता है. इसे पूरा करने में उसकी जिंदगी के 60 साल निकल जाते हैं. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे. फिलहाल अभी तक इस फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Advertisement
Advertisement