scorecardresearch
 

सलमान के बाद आमिर से भी हुई शाहरुख की दोस्ती, देखें साथ पहली सेल्फी

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती के बाद लगता है अब आमिर और शाहरुख के बीच की दूरियां भी खत्म हो गईं हैं. हाल ही में दोनों एक सेल्फी के लिए पोज देते नजर आए.

Advertisement
X
आमिर-शाहरुख की पहली सेल्फी
आमिर-शाहरुख की पहली सेल्फी

लगता है बॉलीवुड के दो दुश्मन अब दोस्त बन गए हैं. हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार आमिर खान और शाहरुख खान की. हाल ही में दोनों एक सेल्फी के लिए पोज देते नजर आए.


दरअसल बी टाउन में हमेशा से दोनों की दुश्मनी की काफी चर्चा रही है. लेकिन उनकी यह सेल्फी बताती है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है. हाल ही में दोनों दुबई में अजय बिजली के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. यह सेल्फी पार्टी के दौरान ही ली गई है. यह तस्वीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.

 

 

कई मौकों पर और शाहरुख को एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हुए देखा गया है. आमिर ने एक बार बयान दिया था कि शाहरुख मेरे कुत्ते का नाम है, तो वहीं शाहरुख ने कहा था कि मेरा कुत्ता अपना नाम आमिर नहीं रखना चाहता. ऐसे ही शाहरुख ने कहा कि मेरे बच्चे आमिर खान के कभी फैन नहीं बनेंगे. आमिर भी बयानबाजी में कभी पीछे नहीं रहे. उन्होंने 2009 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि की फिल्में अच्छा नहीं कर रहीं, इसलिए शाहरुख बौखलाए हुए हैं.

Advertisement

हालांकि अब लगता है दोनों के रिश्ते अब ठीक हो रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement