scorecardresearch
 

फैंस के लिए खुशखबरी, बिपाशा बसु हैं प्रेग्नेंट !

इसी साल 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी बिपाशा बसु की जिंदगी में खुशखबरी ने दस्तक दे दी हैं. खबरों की माने तो बिपाशा मां बनने वाली हैं.

Advertisement
X
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु

रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं. Spotboye.com के मुताबिक, 'बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गए थे. यहां तक कि पिछले महीने बिपाशा कई बार डॉक्टर के पास जाती हुई दिखीं हैं. करण-बिपाशा से इस बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं किया.'

हालांकि कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं. कहा जा रहा था कि , करण के फ्रेंड सर्कल से खुश नहीं हैं. लेकिन अब लगता है दोनों के घर में खुशियां आने वाली हैं.

दोनों ने एक साल तक डेट करने के बाद इस साल अप्रैल में शादी की थी. दोनों 2015 की फिल्म के सेट पर मिले थे और वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया.

Advertisement

करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा से पहले दो शादियां हो चुकी थीं. 2008 में करण ने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी लेकिन शादी के 10 महीने बाद दोनों अलग हो गए. 2012 में करण ने से शादी की लेकिन ये शादी भी नहीं चल पाई और 2014 में दोनों का तलाक हो गया.

Advertisement
Advertisement