'बिग बॉस' कंटेस्टेंट एजाज खान की मां का निधन हो गया. एजाज ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी अम्मी का इंतकाल हो गया है. एजाज के दुख में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मनोज बाजपेयी और सोनू सूद ने टि्विट किया.
Meri Ammi Ka inteqal Ho Gaya hai. Inna Lillahi Wa inna Illahi Razun Janaze ki namaz Versova Shukrullah Shah Baba Dargah Me Hogi Zuhar Ke Baad.
B Wing Bianca Tower Yaari Road Andheri West
Me Maiyat Rakhi Hai Maa Ke Liye Jis kisi Ko Dua Karna Hai Plzz Aake Dua Kare
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor)
May she rest in peace!!! May almighty give you the strength to bear the pain of this huge loss.take care .
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj)
So sorry to hear about this irreparable loss. May her soul rest in peace n give you strength to bear this loss brother. Remember, how she used to shower her blessings .. 🙏🏽
— sonu sood (@SonuSood)
बता दें एजाज खान बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक रहे. उन्हें अली के साथ मारपीट करने के आरोप में वे घर से निकाल दिया गया था. कुछ हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. जल्द ही वो नोबल पुरस्कार जीत चुकी मलाला युसुफजई पर बन रही फिल्म में नजर आने वाले हैं.
पिछले दिनों एजाज ने ने बेंजामिन नेतन्याहू के भारत दौरे पर पीएम मोदी की अालोचना करते हुए लिखा था , ‘महात्मा गांधी ने अपनी ज़िंदगी मे हमेशा फलीस्तीन को अपना दोस्त कहा है और हमेशा से इजरायल का विरोध किया है. आज गांधी के इस देश में मोदी सरकार ने सब बदल दिया है. सामूहिक हत्यारे और फलीस्तीन के लोगों पर अत्याचार करने वाले नेतन्याहू को अपना दोस्त बना रखा है.’