बड़े पर्दे पर बिखरी रौशनी और संगीत के मेल से सिर्फ एक कहानी ही नहीं शुरू होती. एक सफर शुरू होता है… और ऐसा ही सफर है ऋचा मिश्रा का. पिछले 10 सालों से सिनेमा की दुनिया को करीब से समझती और महसूस करती हुईं ऋचा मिश्रा आज आजतक में एसोसिएट एडिटर हैं. हमारी टीम के जरिए आप तक पहुंचने वाली खबरों में सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, वजन और भी बराबर बना रहे ये जिम्मेदारी ऋचा निभाती हैं. आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क से निकल रहीं फिल्मी खबरों, एनालिसिस और ओपिनियन में भी फैक्ट्स की सतर्कता और सेंसिटिविटी पर ऋचा की पैनी नजर रहती है. इससे पहले वो दैनिक जागरण में भी अपनी की चमक बिखेर चुकी हैं.
जर्नलिज्म के साथ साइकोलॉजी में मास्टर्स डिग्री और फैशन की गहरी समझ ऋचा को उनके काम का महारथी बनाती हैं. यही वजह है कि वे हर सेलिब्रिटी के इंटरव्यू में सिर्फ सवाल नहीं पूछतीं , बल्कि उनकी भावनाओं और रियल पर्सनालिटी तक पहुंच पाती हैं. ऋचा मिश्रा को जर्नलिज्म में शानदार काम के लिए 40 अंडर 40 अवॉर्ड से नवाजा भी गया है.
फैशन जगत में भी ऋचा की पकड़ कम नहीं है. रेड कार्पेट, मेट गाला, फैशन वीक या किसी स्टार का वैकेशन लुक... वे हर आउटफिट को स्क्रिप्ट की तरह पढ़ती हैं. कौन सा कलर मूड बता रहा है, कौन सा डिजाइनर कहानी सुना रहा है और कौन सा लुक ट्रेंड सेट कर रहा है. ये सब ऋचा अपनी स्टाइलिश रिपोर्टिंग में बखूबी कैद कर लेती हैं. सालों का अनुभव, हजारों कहानियां, अनगिनत हेडलाइंस के साथ ऋचा मिश्रा सिनेमा की जादुई दुनिया की स्टोरीटेलर हैं.