scorecardresearch
 

अक्षय की फिल्म की रिलीज डेट बदली, अब शाहरुख से होगी भिड़ंत

अक्षय कुमार और शाहरुख खान बॉक्स आॅफिस पर एकसाथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, दरअसल दोनों की फिल्म एक ही दिन रिलीज हो सकती है...

Advertisement
X
शाहरुख और अक्षय
शाहरुख और अक्षय

अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की रिलीज डेट पोस्टपोंड हो गई है. यह फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज होगी. पहले यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी.

11 अगस्त को ही इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस बुक किया हुआ है. इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं. अगस्त में अक्षय कुमार और शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार भिडंत होगी.


ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ये जानकारी ट्वीट करके दी.

हालांकि इम्तियाज अली की इस फिल्म का टाइटल अभी जारी नहीं किया है. जबकि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी. यह एक सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है.


अब ये देखना होगा कि क्या इम्तियाज अली अपनी फिल्म की डेट बदलेंगे या बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर के लिए तैयारी करेंगे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement