scorecardresearch
 

सफलता के लिए क्या अक्षय कुमार को फॉलो करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान के पास फिर उसी फिल्म का ऑफर पहुंचा है जिसके लिए उन्होंने पहले मना कर दिया था. अक्षय कुमार की सफलता देखते हुए शायद अब वह इसे साइन कर लें...

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

'जॉली एलएलबी 2' की सफलता के साथ ही अब इसके अगले पार्ट की तैयारी भी शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि शाहरुख खान इसका हिस्सा हो सकते हैं.

सुभाष कपूर की 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई. इसी को देखते हुए फॉक्स स्टार इंडिया के सीईओ विजय सिंह ने मीडिया के सामने यह बात कंफर्म की थी कि 'जॉली एलएलबी 3' निश्चित तौर पर बनेगी.


अब सुनने में आया है कि इस‍ फिल्म के लिए शाहरुख खान को अप्रोच करने की तैयारी है. एक वेबसाइट के अनुसार, फिल्म की स्क्र‍िप्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा और इसे किंग खान को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

Advertisement


बता दें कि निर्देशक सुभाष कपूर ने शाहरुख खान को पहले पार्ट के लिए भी अप्रोच किया था जो बाद में अरशद वारसी ने निभाया था. उनके पास जॉली सीरीज के लिए काफी कॉन्सेप्ट हैं और वो कम से कम एक पार्ट में शाहरुख खान को लेना चाहते हैं.


अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं तो शाहरुख खान पर्दे पर पहली बार वकील के रोल में दिखेंगे. फिर अक्षय कुमार स्टारर 'जॉली एलएलबी2' की सफलता को देखते हुए उन्हें भी उम्मीद होगी कि इस तरह उनको भी एक बड़ी हिट मिल सकती है. अब देखते हैं कि 'जॉली एलएलबी3' में शाहरुख खान के होने की खबर कब आती है!


Advertisement
Advertisement