scorecardresearch
 

अक्षय कुमार ने शुरू की पैडमैन की शूटिंग, देखें PHOTO

अक्षय कुमार ने फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग शुरू कर दी है. अक्षय ने पत्नी ट्विंकल के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की है.

Advertisement
X
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के लिए प्रशंसकों से प्यार और समर्थन की अपील की है. अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म पैडमैन की शूटिंग शुरू कर दी है.


फिल्म के निर्देशक आर बाल्की है. यह फिल्म अरणांचलम मुरगननाथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद की थी.


अक्षय कुमार ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है और पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की.

बता दें कि ट्विंकल खन्ना ही मिसेस फनीबोन्स मूवीज के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं. इस फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी काम कर रही हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement