scorecardresearch
 

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत में रहने की मंजूरी मिली

हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भर दो झोली गाना गाने वाले जाने माने पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत में अनिश्चित वक्त तक रहने की मंजूरी दे दी गई है.

Advertisement
X
Adnan Sami
Adnan Sami

हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भर दो झोली गाना गाने वाले जाने माने पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत में अनिश्चित वक्त तक रहने की मंजूरी दे दी गई है.

मानवीय आधार पर भारत में उनके प्रवास को कानूनी रूप देने की की अपील के बाद ऐसा किया गया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने मंगलवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी कि सामी को विदेशी अधिनियम की धारा तीन के तहत निर्वासन संबंधी कार्यवाहियों से छूट दी गई है. 46 साल के सामी ने मानवीय आधार पर भारत में रहने का अनुरोध करते हुए 26 मई, 2015 को गृह मंत्रालय को एक आवेदन सौंपा था. गृह मंत्रालय ने के नागरिक सामी के आवेदन पर सावधानीपूर्वक विचार किया. गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, इसलिए अब विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 3ए के तहत दिए गए अधिकारों के तहत, केंद्र सरकार यह मानते हुए कि जनहित में ऐसा करना आवश्यक है, विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 3 की उप-धारा (2) के उपनियम (सी) और (ई) के प्रावधानों और विदेशी आदेश, 1948 का परिच्छेद 11 उक्त दिवंगत अरशद सामी खान के बेटे के उपर लागू नहीं होगा और उन्हें निवार्सन की कार्यवाहियों से छूट दी जाती है. मामले पर अगला आदेश जारी होने तक यह आदेश वैध बना रहेगा.

Advertisement

लाहौर में जन्मे सामी सबसे पहले एक साल की वैधता वाले यात्री वीजा पर 13 मार्च, 2001 को भारत आए थे जो उन्हें इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने जारी किया था. उनके वीजा की अवधि समय-समय पर बढ़ायी जाती रही. 27 मई, 2010 को जारी किए गए उनके की अवधि 26 मई, 2015 को समाप्त हो गई और ने उनके पासपोर्ट का नवीकरण नहीं किया जिसके बाद उन्हें मजबूरन मानवीय आधार पर भारत में अपने प्रवास को कानूनी रूप देने के लिए अनुरोध के साथ भारत सरकार से संपर्क करना पड़ा.

इनपुट: PTI

Advertisement
Advertisement