दंगल और पीके के बाद आमिर खान की एक और फिल्म चीन में अच्छा कारोबार कर रही हैं. ये है जायरा वसीम स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार. इस फिल्म ने आमिर की ही फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ा है. फिल्म ने पहले दिन दंगल से ज्यादा कमाई की और सिर्फ 2 दिन 100 करोड़ रुपए कमा लिए.
सीक्रेट सुपरस्टार ने पहले दिन 43 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन फिल्म का कुल कारोबार 110 करोड़ रुपए हो गया है. तरण आदर्श ने बातया गया कि शुक्रवार को फिल्म ने 68.6 लाख डॉलर और शनिवार को 1 करोड़ डॉलर कमाए.
बता दें कि आमिर की फिल्म पीके भी चीनी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है. सीक्रेट सुपरस्टार आमिर की तीसरी फिल्म है, जो चीनियों में पसंद की जा रही है.
हाल ही में आमिर ने कहा है कि वे चीनी एक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं. आमिर ने फिल्मों में चीन के साथ करार की इच्छा जताते हुए एक इंटरव्यू में कहा, चीन में कई टैलेंटेड अभिनेता हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं. चीनी और इंडियन टैलेंट्स को मिलकर एक प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहिए. यकीनन ही यह प्रोजेक्ट शानदार रहेगा.continues its dominance with an EXTRAORDINARY Day 2 [Sat] in China... Hits ₹ 100 cr mark... Crosses India *lifetime biz* in 2 days flat... Expect an equally POWER-PACKED Day 3 [Sun]...
Fri $ 6.86 mn
AdvertisementSat $ 10.45 mn
Total : $ 17.31 million [₹ 110.52 cr]
— taran adarsh (@taran_adarsh)
उन्होंने कहा, मैं भारत-चीन के क्रिएटिव लोगों को साथ में काम करते हुए देखना चाहता हूं. एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम होना चाहिए जो दोनों देशों के दर्शकों द्वारा पसंद किया जाए. इससे दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे.
एक्टर ने कहा कि भारत-चीन की संस्कृति में काफी कुछ एक जैसा है. दोनों देशों के बीच बहुत पुराना नाता है. भारत और चीन में एक और सबसे बड़ी समानता है. वो यह कि हम देशों के लिए परिवार और उनके मूल्यों का जिंदगी में बहुत महत्व है.