scorecardresearch
 

2 बच्चों के पिता हैं राम कपूर, 22 साल छोटी हसीना को गले लगाकर किया Kiss, हुए ट्रोल

नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में राम कपूर की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे 22 साल छोटी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा को किस करते दिखे. इस हरकत के कारण राम कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
X
ट्रोल हुए राम कपूर (Photo: Screengrab)
ट्रोल हुए राम कपूर (Photo: Screengrab)

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप सीजन 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट सभी पैंतरे अपना रहे हैं. कई सेलेब्स बेतुके बयान और हरकतों के लिए ट्रोलिंग भी झेल रहे हैं. अब टेलीविजन के बड़े स्टार राम कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं. आखिर टीवी के संस्कारी हीरो ने ऐसा क्या किया, जिससे लोग इतना भड़क गए.

राम कपूर की हुई ट्रोलिंग
राम कपूर ने टेलीविजन और मूवीज में बेहतरीन काम किया है. टेलीविजन से उन्होंने घर-घर संस्कारी बेटे और पति की इमेज बनाई. इसलिए जब वो लॉकअप में आए तो फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें थीं. लेकिन अफसोस हर दिन राम फैन्स की उम्मीदें तोड़ते जा रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर उनसे 22 साल छोटी श्रेया कालरा को Kiss करते दिखे.

फराह, राम से कहती हैं कि आप दूसरा टास्क जीत गए. राम ने श्रेया कालरा को गले लगाया और कहा कि इसकी वजह से. इसके बाद वो श्रेया के गालों पर Kiss कर देते हैं.

शो की ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. श्रेया के गालों पर Kiss करने के लिए फैन्स राम कपूर को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हद में रहो. अन्य ने लिखा कि ये क्या बर्ताव है. एक ने कहा कि बाकी सब तो ठीक है, लेकिन श्रेया को Kiss को क्यों कर रहे हो. दूसरे ने कहा कि बच्चा बोलकर फायदा उठाया जा रहा है. कुछ लोगों ने कहा कि राम कपूर अपनी इज्जत गंवा रहे हैं. अन्य यूजर ने उन्हें ठरकी कहा. 

Advertisement

श्रेया से पहले राम कपूर ने लैला को भी जबरदस्ती Kiss किया था. इसके लिए भी फैन्स ने उन्हें काफी खरीखोटी सुनाई थी. उम्मीद है कि राम कपूर अपनी गलती पहचानेंगे और जल्द ही इस पर काम करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement