राम कपूर (Ram Kapoor) एक अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में अभिनय करते हैं. वे सबसे अधिक भुगतान पाने वाले टेलीविजन अभिनेताओं में से एक हैं. उन्हें 'कसम से' में जय वालिया और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. उन्हें तीन आईटीए पुरस्कार और तीन भारतीय टेली पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं.
कपूर ने टेलीविजन धारावाहिक न्याय (1997) से अपनी ऑनस्क्रीन शुरुआत की. उन्होंने तीन और शो हिना (1998), संघर्ष (1999) और कविता (2000) में काम किया. 2000 में, कपूर ने लोकप्रिय प्ले 'घर एक मंदिर' में अभिनय किया. कपूर ने आमिर रजा हुसैन के साथ प्ले द फिफ्टी डेज ऑफ वॉर - कारगिल में काम किया, जो कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि के रूप में नई दिल्ली में 10 दिनों तक चला था. कपूर ने इस प्ले में पांच किरदार निभाए थे.
उन्होंने मीरा नायर की प्रशंसित फिल्म 'मानसून वेडिंग' में एक छोटी सी भूमिका निभाई. वे धड़कन (2003) और आवाज़ - दिल से दिल तक जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए, इसके बाद हजारों ख्वाहिशें ऐसी और बाली (2004), एक टेलीफिल्म जिसमें उन्होंने पृथ्वी सिंह की भूमिका निभाई.
जन्म 1 सितंबर 1973 को जन्मे कपूर ने 'अपने घर एक मंदिर' की सह-कलाकार गौतमी कपूर से शादी की है. वे शो के सेट पर मिले और 2003 में वैलेंटाइन डे पर शादी करने से पहले कुछ समय तक डेट किया. उनके दो बच्चे हैं.
टीवी एक्टर राम कपूर कुछ समय पहले लॉक अप शो में दिखाई दिए थे. शो के दौरान श्रेया कालरा ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. श्रेया के आरोपों पर अब एक्टर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता.
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 हार चुकी हैं. वो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. उससे पहले ही बाहर हो गई थीं.
Lock Upp Season 2 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है. श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. जानिए फिनाले की पूरी डिटेल.
लॉकअप 2 के फिनाले में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. शो कौन जीतेगा, इसे लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है.
आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर को सपोर्ट किया. आकांक्षा ने कहा कि राम कपूर ने कभी किसी को असहज महसूस नहीं कराया और उनके इरादे गलत नहीं थे.
राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने अपनी शादी के सबसे बुरे वक्त को याद किया, जब उनके पति के पास कोई काम नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो काम करती थीं, जबकि राम घर पर रहते थे. इस दौरान दोनों के बीच प्यार भी कम हुआ.
'लॉक अप 2' में चीटिंग और शादी पर दिए बयान को लेकर ट्रोल हो रहे राम कपूर को पत्नी गौतमी कपूर का खुला समर्थन मिला. गौतमी ने 'Only Love' पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर बड़ा संदेश दिया.
मुश्किल दौर को याद करते हुए राम कपूर बोले- बड़े अच्छे लगते हैं कि दौरान, मैं अपनी जिंदगी के सबसे खतरनाक डिप्रेशन से गुजरा था.
लॉकअप 2 में राम कपूर ने साफ-सुथरी गेम खेली. हालिया एपिसोड में उनकी पत्नी गौतमी कपूर विजिटर बनकर आईं, जहां दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा.
लॉकअप शो में आकांक्षा चौधरी और सुजैन के बीच पुरानी दुश्मनी फिर से उभर आई, जिससे शो में ड्रामा चरम पर पहुंच गया. आकांक्षा ने योगेश की मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया.
लॉकअप 2 के फिनाले से पहले पामेला सेरेना का एग्रेसिव अवतार दिखा. वरुण यादव के साथ उनकी तीखी बहस हुई. पामेला ने वरुण को मिसोजनिस्ट कहा. इस झगड़े में राम कपूर भी शामिल हो गए, जिन्होंने पामेला को कड़ी फटकार लगाई.
Netflix के रियलिटी शो LOCK UP में कंटेस्टेंट्स अपने सबसे निजी राज दुनिया के सामने बता रहे हैं. यह ओपिनियन लेख सवाल उठाता है कि क्या बड़े ब्रांड, शो और पैसों के आगे सेलेब्स की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस की सीमाएं बदल रही हैं.
फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि जब सगाई टूटने की खबर आई, तब वे करिश्मा के घर पर मौजूद थे. उनके लिए दोनों का रिश्ता टूटना शॉकिंग था.
लॉक अप का कमिंग एपिसोड काफी धांसू होने वाला है. शो में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले या दोस्त उन्हें सपोर्ट करने आएंगे. शो में आकर राम कपूर की पत्नी गौतमी अपने पति के टची बिहेवियर को लेकर श्रेया कालरा से माफी मांगती दिखीं.
नेटफ्लिक्स के लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने अपने पिता की मौत में मदद करने का दिल छू लेने वाला सच बताया. उनके पिता को पैंक्रियाटिक कैंसर था और कोविड महामारी के दौरान उनकी मौत हुई.
लॉकअप में राम कपूर की किसिंग की आदत ने विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर राम कपूर के इस जेस्चर को लेकर जमकर हेट मिल रही है, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी असहजता जताई है.
टीवी एक्टर नमन शॉ ने 52 साल के राम कपूर के टची बिहेवियर पर बात की. उन्होंने बताया कि राम कपूर ने एक दफा उन्हें कैमरों पर Kiss किया था, जिसके बाद से लोग उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने लगे थे.
रियलिटी शो लॉकअप में राम कपूर और वरुण यादव के बीच मस्ती भरे रोमांस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि राम कपूर को ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है, जिन्होंने उनकी हरकतों पर सवाल उठाए हैं.
'लॉक अप 2' जिस दिन से शुरू हुआ है तभी से सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस इंफ्लुएंसर्स श्रेया कालरा, लैला, आकांक्षा चौधरी को ही मिल रहा है. इंफ्लुएंसर्स के स्पाइसी कंटेंट के सामने टीवी सितारे पीछे छूट गए हैं. कहना पड़ेगा इंफ्लुएंसर्स अब टीवी सितारों पर भारी पड़ रहे हैं.
राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच 'लॉक अप' के पहले ही दिन बहस छिड़ गई, जिसपर राखी सावंत का रिएक्शन आया है. फैंस इस बात पर बंटे हुए हैं कि वह असल में किसके बारे में बात कर रही थीं.
लॉकअप शो में श्रेया कालरा और राम कपूर के बीच रिश्ते में तनाव बढ़ गया है. श्रेया ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए और शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर की. श्रेया ने बताया कि एक्टर का kiss करना उन्हें पसंद नहीं आया.