scorecardresearch
 

पहले खुद को बताया बाइसेक्सुअल, अब इंटीमेसी से डरीं आकांक्षा चमोला, रहेंगी सिंगल

आकांक्षा चमोला समय-समय पर अपनी सेक्सुअलिटी पर नए-नए खुलासे करती नजर आ रही हैं. लॉक अप के दौरान उन्होंने कहा था कि वो बाइसेक्सुअल हैं. मगर अब वो कह रही हैं कि वो एसेक्सुअल हैं.

Advertisement
X
सेक्शुअलिटी पर फिर आकांक्षा का खुलासा (Photo: Instagram @akankshagkhanna)
सेक्शुअलिटी पर फिर आकांक्षा का खुलासा (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

एकता कपूर वाले रियलिटी शो लॉक अप में सेलेब्स अपनी जिंदगी से जुड़े कई सारे शॉकिंग खुलासे करते हैं. इसमें जिस सेलेब के खुसालों से लोग सबसे ज्यादा हैरान हैं, वो गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला हैं. उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ से लेकर सेक्सुअलिटी पर कई सारे सीक्रेट्स रिवील किए हैं. 

आकांक्षा चमोला ने शो शुरू होते ही सबसे पहले गौरव खन्ना से अपने तलाक का खुलासा किया. फिर उसी हफ्ते श्रेया कालरा ने उनकी सेक्सुअलिटी दुनिया के सामने रिवील की. आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं. इन खुलासों के बाद, एक्ट्रेस के पति भी शो में आए जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया था. अब आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी पर फिर बात की है. 

क्या है आकांक्षा की सेक्सुअलिटी?

लॉक अप के हालिया एपिसोड में आकांक्षा, वरुण यानी लैला के साथ बात करती दिखीं. इस दौरान लैला ने उनसे पूछा कि तलाक के बाद वो शादी नहीं करेंगे, सिंगल रहेंगी? तो इसपर एक्ट्रेस ने हां कहते हुए कहा- सच में, मेरे अंदर डर बैठ गया है. लैला ने आगे आकांक्षा से उनकी सेक्सुअलिटी के बारे में पूछा. वो जानना चाह रहे थे कि आकांक्षा शुरुआत से बाइसेक्सुअल  हैं या तलाक के दौरान उन्हें ऐसी फीलिंग पैदा हुई है? 

Advertisement

तो इसपर गौरव खन्ना की पत्नी ने उन्हें समझाया- आपकी सेक्सुअलिटी बदलती रहती है, ये आपकी जिंदगी के फेज पर निर्भर करता है. अब जैसे मेरा तलाक हो रहा है, तो मुझे किसी के साथ सेक्स नहीं करना. ना ही लड़का और ना लड़की के साथ. ये मेरा एकदम अलग फेज चल रहा है, जिसे एसेक्सुअल (जो किसी के साथ संबंध बनाने में दिलचस्पी नहीं रखता) कहते हैं. 

लैला यानी वरुण ने आगे आकांक्षा से इस शब्द का मतलब जानने की कोशिश की. तो इसपर उन्होंने कहा कि वो एसेक्सुअल नहीं हैं क्योंकि वो लड़कियों की तरफ आकर्षित हैं. लैला ने आगे कहा कि आकांक्षा अब किसी के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती हैं क्योंकि उनका मन ही नहीं है, जिसपर एक्ट्रेस भी सहमत दिखीं. उन्होंने कहा- मुझे मौका भी मिल रहा है, लेकिन मैं (सेक्स) करना ही नहीं चाहती. अब आकांक्षा चमोला के इस नए खुलासे से इंटरनेट पर क्या असर देखने मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement