scorecardresearch
 

सत्ता के बाद सिनेमा में तेज प्रताप यादव का भौकाल, पवन सिंह-निरहुआ के बीच मचेगा 'बवाल', क्यों भागीं आम्रपाली?

इस समय टीवी और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक रियलिटी शोज स्ट्रीम हो रहे हैं. डांस, सिंगिंग से लेकर पर्सनैलिटी बेस्ड शोज लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. मगर इतने रियलिटी शोज के बीच ये कंफ्यूजन भी बढ़ गया है कि क्या देखें और क्या नहीं? अगर आप भी अब कुछ हटके और अलग तरह का बवाल देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि अब भोजपुरी के दिग्गज सितारे रियलिटी शोज की दुनिया में बड़ा धमाका करने आ रहे हैं.

Advertisement
X
शुरू होने वाला है भोजपुरी बवाल (Photo: ITG)
शुरू होने वाला है भोजपुरी बवाल (Photo: ITG)

दिल थाम लीजिए, क्योंकि अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है. जी हां, भोजपुरी के कई दिग्गज सितारे एक साथ बड़ा धमाका करने आ रहे हैं. डांस, सिंगिंग और पर्सनैलिटी बेस्ड रियलिटी शोज के बीच अब भोजपुरी सितारे गर्दा उड़ाते दिखेंगे. अगर आप भी कुछ हटके और अलग तरह का 'बवाल' देखना चाहते हैं तो तैयार रहिए, क्योंकि टीवी और ओटीटी पर जल्द 'भोजपुरी बवाल' शो दस्तक देने वाला है. 

भोजपुरी सितारों का दिखेगा अलग अंदाज
'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गद कलाकार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी एक साथ भौकाल मचाते नजर आएंगे. लेकिन सोने पर सुहागा तो जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की एंट्री ने लगाया है. बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज से तहलका मचाने वाले पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अब 'भोजपुरी बवाल' शो में धमाल मचाते दिखेंगे. 

शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं. आम्रपाली पूछती हैं- हम सब को यहां बुला तो लिया लेकिन करना क्या है? इसपर पवन सिंह जवाब देते हैं- कुछ नया करते हैं. पवन सिंह फिर एक्ट्रेस काजल राघवानी से पूछते दिखे- जीवन में आपको प्यार कब हुआ था? इसपर काजल ने तीखे अंदाज में जवाब दिया- आप ही से हुआ था. काजल की बात पर पवन सिंह और निरहुआ तालियां बजाते दिखे.

Advertisement

काजल ने फिर आम्रपाली से पूछा- क्या आपकी वजह से दिनेश जी मेरे साथ काम नहीं करते? ये सुनकर आम्रपाली शॉक्ड नजर आईं. उन्होंने जवाब में कहा- मुझे दया आती है आप पर. दिनेश लाल भी गुस्से से बोले- आप मेरे ऊपर आरोप लगा रही हो. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

तेज प्रताप यादव ने किसपर कसा तंज?

भोजपुरी सितारों के बीच मौजूद तेज प्रताप यादव भी चुप नहीं रहे. उन्होंने भी तेवर दिखाते हुए कहा- चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं. अब तेज प्रताप यादव का इशारा किसकी तरफ है ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इतना तय है कि बिहार के पूर्व मंत्री और भोजपुरी सितारों के बीच टशन देखना मजेदार होगा

वहीं, बहसबाजी के बीच आम्रपाली गुस्से से बोलीं- मैं इस बदतमीजी में इंटरेस्टेड नहीं हूं. यह कहकर वो वहां से उठकर चली गईं. फिर पवन सिंह, तेज प्रताप यादव ने भी वॉक ऑउट कर लिया. प्रोमो देखकर इतना साफ है कि भोजपुरी सितारों के बीच अब जबरदस्त बवाल मचने वाला है. 

तेज प्रताप यादव का दिखेगा अलग अंदाज

तेज प्रताप यादव को शो में शामिल करने का एक बड़ा कारण फैंस के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग और अनोखे अंदाज को माना जा रहा है. फैंस के लिए इन सभी सितारों को एक साथ देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. इस शो को लेकर भोजपुरी समेत हिंदी ऑडियंस के बीच भी जबरदस्त एक्साइटमेंट है. 

Advertisement

कब और कहां देखें शो?

भोजपुरी की दिग्गज फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों से सजा शो 'भोजपुरी बवाल'  2 अगस्त से शुरू हो रहा है. भोजपुरी के फ्लेवर से भरपूर इस शो को ओटीटी प्लेटॉफॉर्म JioHotstar और कलर्स पर देख सकेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement