अमेजॉन प्राइम वीडियो
अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), या केवल प्राइम वीडियो, Amazon.com, Inc. की ऑन-डिमांड OTT स्ट्रीमिंग और रेंटल सर्विस है, जो सब्सक्रिप्शन के माध्यम से ग्राहकों के सामने पेश की जाती है. यह सेवा मुख्य रूप से अमेजॉन स्टूडियो द्वारा निर्मित या लाइसेंस प्राप्त फिल्मों और टेलीविजन सीरीज को अमेजॉन ओरिजिनल के रूप में वितरित करती है (Amazon Prime Video Contents).
प्राइम वीडियो दुनिया भर में काम करता है. इसके पूरे एक्सेस के लिए पूर्ण प्राइम सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जैसे देशों में, इसे पूर्ण प्राइम सब्सक्रिप्शन के बिना एक्सेस किया जा सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, भारत, तुर्की और इटली में, इसे केवल एक समर्पित वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है (Amazon Prime Video Access Pattern).
अमेजॉन प्राइम वीडियो को संयुक्त राज्य अमेरिका में अमेजॉन अनबॉक्स (Amazon Unbox) के रूप में 7 सितंबर, 2006 को लॉन्च किया गया था (Amazon Prime Video Launched in 2006). बाद में, इसका नाम बदलकर अमेजॉन इंस्टेंट वीडियो ऑन डिमांड कर दिया गया. 2011 में यूके-आधारित स्ट्रीमिंग और डीवीडी-बाय-मेल सर्विस लवफिल्म का अधिग्रहण करने के बाद, प्राइम वीडियो को 2014 में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और ऑस्ट्रिया में प्राइम सब्सक्रिप्शन में जोड़ा गया. लवफिल्म इंस्टेंट की योजना को जारी रखते हुए इसकी प्रति माह सदस्यता शुल्क £/€7.99 रखी गई थी. यह सेवा पहले 2012 में नॉर्वे, डेनमार्क और स्वीडन में उपलब्ध थी, लेकिन 2013 में इसे बंद कर दिया गया था. 18 अप्रैल 2016 को, अमेजॉन ने यूएस में प्राइम वीडियो को अमेजॉन प्राइम से अलग कर दिया और इसकी प्रति माह सदस्यता शुल्क $8.99 रखा (Amazon Prime Subscription Price in USA).
14 दिसंबर 2016 को, प्राइम वीडियो (चीन, क्यूबा, ईरान, उत्तर कोरिया और सीरिया को छोड़कर) पूरे विश्व में लॉन्च हुआ. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और जापान से परे इसने बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, भारत, आयरलैंड, इटली, पोलैंड और स्पेन में अपनी पहुंच का विस्तार किया.
कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण उसका प्रॉम वाला सीन है. कैरी को लगता है कि शायद जिंदगी में पहली बार उसे सामान्य लड़की की तरह स्वीकार किया जा रहा है. वह प्रॉम में पहुंचती है, टॉमी रॉस के साथ वक्त बिताती है और फिर प्रॉम क्वीन चुनी जाती है. लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती.
जब स्पर्श से पूछा गया कि लड़की का किरदार निभाने में उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने कहा कि शायद इसकी तैयारी उनके भीतर पहले से ही थी. उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां ने उन्हें कथक सिखाया था और उन्होंने करीब तीन साल तक कथक की ट्रेनिंग ली है.
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में निमिषा सजयन एक ऐसी पुलिसवाली बनी हैं, जो मर्डर केस के साथ-साथ घर और सिस्टम से भी लड़ती है. जानिए कैसी है फिल्म और क्या इसे देखना चाहिए.
Babita Singh Reporting का ट्रेलर रिलीज हो गया है. निमिषा सजयन पुलिस अफसर बेबी के रोल में हैं, जो दोस्त के मर्डर की जांच करते हुए कई चौंकाने वाले राज खोलती है.
इस हफ्ते आपका ओटीटी वीकेंड प्लान इमोशन्स से भरपूर रहने वाला है. इम्तियाज अली की मास्टरपीस मैं वापस आऊंगा और नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर जैसे कंटेंट रिलीज होंगे, जो आपके अंदर देश के लिए इमोशन्स की बाढ़ लेकर आएंगे.
रियलिटी शो अलायंस में सलमान खान ने जेल में बिताए दिनों को याद किया. उन्होंने एक छोटे सेल, 50-70 कैदियों और सीमित सुविधाओं का जिक्र किया. साथ ही अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात की. बता दें कि एक्टर पहले भी काले हिरण शिकार मामले से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों के दौरान कुछ समय जेल में रह चुके हैं.
इस हफ्ते ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे देखकर आपका वीकेंड एकदम शानदार बीतने वाला है. वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म से लेकर महाभारत के कर्ण पर आधारित एनिमेटेड वेब सीरीज, ये सभी कंटेंट आप देख सकते हैं.
प्राइम वीडियो पर नई कॉमेडी सीरीज आदर्श बाल विद्यालय आने वाली है. इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और अभिमन्यु सिंह जैसे जाने-माने सितारे दिखेंगे. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो देखने में काफी मजेदार लगा.
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. मां की याद में भावुक हुई रीवा को रवि किशन ने अपने मजाकिया अंदाज से हंसा दिया. दोनों का प्यारा रिश्ता फैंस का दिल जीत रहा है.
भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहली बार रियलिटी शो 'अलायंस इंडिया' में नजर आएंगे. शो में दोनों के रिश्ते, भरोसे और गेम प्लान की असली परीक्षा होगी, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने की चर्चा है. साथ ही, उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भी शो का हिस्सा बनने की अटकलें तेज हैं. शो का फॉर्मेट पार्टिसिपेंट्स के बीच रणनीति, तालमेल और प्रतिस्पर्धा पर आधारित है, जिसके कारण नए पार्टिसिपेंट्स की एंट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.
वीकेंड के साथ बरसात का कॉम्बो तैयार है... आपको बस खाने के लिए कुछ मजेदार सा बनाना है और टीवी के आगे बैठ जाना है. देखना क्या है, उसकी चिंता न करें... सनी देओल का ओटीटी डेब्यू फिल्म बनने जा रही फिल्म 'इक्का' से लेकर साउथ की 'पेद्दी' और 'सिंग गीतम' जैसी दमदार फिल्मों के साथ, इस वीकेंड ओटीटी पर बहुत कुछ नया है.
नए वीकेंड के साथ एंटरटेनमेंट का नया डोज भी तैयार है. कंगना की 'लॉक अप' में एंट्री और समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' तो रियलिटी शो लवर्स के लिए आ ही रहे हैं. साउथ से दमदार हॉरर फिल्मों की पूरी खेप भी आ रही है. ऊपर से दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म पंजाब 95', नाम बदलकर 'सतलुज' टाइटल से आ चुकी है.
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसको बीते साल 1.30 लाख रुपये में लॉन्च किया था. ऐमेजॉन प्राइम डे सेल के दौरान यह 84,999 रुपये में खरीद सकेंगे.
मिर्जापुर: द मूवी के धमाकेदार टीज़र के बाद गुड्डू भैया यानी अली फजल सुर्खियों में हैं. अली ने खुलासा किया है कि शुरुआत में वो इस सीरीज का हिस्सा बनने से डरे हुए थे. जब भारत में ओटीटी का दौर शुरू हो रहा था, तब कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें वेब शो न करने और सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देने की सलाह दी थी
ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर 'भौकाल' काटने के लिए तैयार है. मिर्जापुर: द मूवी का धमाकेदार टीज़र रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, खासकर कहानी में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी को लेकर. अब दिव्येंदु ने खुद बताया है कि उन्हें कैसा फ़ील हो रहा है.
वीकेंड आते ही नए कंटेंट की तलाश शुरू? टेंशन न लीजिए, हम हैं न... नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम तक, और जियोहॉटस्टार से लेकर सोनी लिव तक, इस वीकेंड में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर नए कंटेंट की लाइन लगी है. फैमिली ड्रामा से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक और रियलिटी शोज के दीवानों के लिए इस वीकेंड की पूरी लिस्ट ये रही.
कल्ट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने 'मिर्जापुर द मूवी' का पहला टीजर रिलीज कर दिया है. साल 2018 के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म के टीजर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, वेब सीरीज में मर चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और उनके दोस्त कंपाउंडर (अभिषेक बनर्जी) की वापसी दिखाई गई है.
प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में बाबू और रज्जो के किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा और रमनदीप यादव की जमकर तारीफ हो रही है. जानें कौन हैं ये दोनों एक्टर्स, जो विलेन बनकर भी लोगों का दिल जीत रहे हैं.
रांगा-बिल्ला केस से इंस्पायर्ड 'राख' एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है जो सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि दिल्ली के बदलते चेहरे की कहानी भी है. अली फजल, सोनाली बेंद्रे की दमदार एक्टिंग और बेहतरीन डायरेक्शन के साथ ये सीरीज अंत तक बेचैन रखती है. पढ़िए पूरा रिव्यू.
इस वीकेंड जहां थिएटर्स में 7 फिल्में एकसाथ रिलीज हुई हैं, वहीं ओटीटी पर भी दमदार कंटेंट की भरमार है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर आ गई है. अली फजल की वेब सीरीज 'राख' भी पॉजिटिव रिव्यूज के साथ आई है. यहां देखें इस वीकेंड ओटीटी पर बरसे नए कंटेंट की पूरी लिस्ट.