scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

गायत्री मंत्रा संग लिखा कलमा, सोनाक्षी के घर खास पेंटिंग, किसी खास ने दी गिफ्ट

Sonakshi-Zaheer
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने अपने घर में एक नई पेंटिंग लगाई है, जो दो कल्चर के मिश्रण से बनाई गई है. ये एक ऐसी पेंटिंग है,  जो उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है.

Sonakshi-Zaheer
  • 2/9

सोनाक्षी के घर में एक दीवार है, जिसपर गायत्री मंत्र और कलमा के मिश्रण से बनी पेंटिंग लगी है. इसके पीछे की कहानी भी एक्ट्रेस ने सभी के साथ शेयर की है.

Sonakshi-Zaheer
  • 3/9

सोनाक्षी ने कहा कि जब उनकी शादी हुई थी, तो जो पंडित वहां मौजूद थे और गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे तब उनके घर में अजान की आवाज भी गूंज रही थी. इन्हीं दुआओं की वजह से उनके घर में आज खुशियां हैं.

Advertisement
Sonakshi-Zaheer
  • 4/9

सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें ये पेंटिंग बनवाने का आइडिया कैसे आया. वो और जहीर ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, तभी उनकी दोस्त ने उन्हें शादी के लिए एक पेंटिंग गिफ्ट करने की इच्छा जाहिर की. लेकिन जब दोस्त ने बताया कि वो कपल के लिए कैसी पेंटिंग बनवाना चाहती हैं, तो सोनाक्षी बड़ी खुश हुईं.

Sonakshi-Zaheer
  • 5/9

एक्ट्रेस की दोस्त ने उनसे कहा कि वो उस पेंटिंग में सोनाक्षी और जहीर के दोनों धर्म और उनसे बनी प्यार वा पॉजिटिविटी की खूबसूरत एकता दिखाना चाहती हैं. तभी उनकी मुलाकात एक पेंटर से हुई, जिन्होंने उनके आइडिया को सही कैनवास पर उतारा. 

Sonakshi-Zaheer
  • 6/9

सोनाक्षी ने बताया कि वो लॉस एंजेलिस में थीं, जब उनकी पेंटिंग तैयार हुई. उनकी ये खूबसूरत पेंटिंग, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा का मिलन है वो अपने साथ घर ले आईं और अपनी स्पेशल जगह पर इसे टांग दी. एक्ट्रेस इस गिफ्ट को पाकर काफी खुश हुईं.

Sonakshi-Zaheer
  • 7/9

फैंस भी गायत्री मंत्र और कलमा के इस संगम को देख काफी इंप्रेस हुए. लोग लिख रहे हैं कि उनकी और जहीर की जोड़ी को किसी की नजर ना लगें, दोनों सलामत रहें. हालांकि कुछ लोग इसमें भी नफरत ढूंढने की कोशिश करते दिखे.

Sonakshi-Zaheer
  • 8/9

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज हुई थी. सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, जून 2024 में दोनों ने शादी रचाई. एक प्राइवेट सेरेमनी में सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी रजिस्टर की. 

Sonakshi-Zaheer
  • 9/9

All Photos: Instagram @aslisona

Advertisement
Advertisement
Advertisement