हॉटस्टार (Hotstar), जिसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के नाम से भी जाना जाता है, एक ऑन-डिमांड ओवर-द-टॉप स्ट्रीमिंग सेवा है (VOD and OTT Streaming Service). 11 फरवरी 2015 को 2015 क्रिकेट विश्व कप और 2015 आईपीएल से ठीक पहले हॉटस्टार को लॉन्च किया (Hotstar Launched in 2015). शुरू में सात क्षेत्रीय भाषाओं में 35,000 घंटे से अधिक की कंटेंट लाइब्रेरी के साथ-साथ क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग कवरेज की गई थी (Live Streaming of Cricket, Football, Kabaddi). हॉटस्टार को 2015 क्रिकेट विश्व कप के दौरान कम से कम 345 मिलियन व्यूज मिले. 2015 आईपीएल के दौरान इसे लगभग 200 मिलियन से अधिक बार देखा गया (Hotsatr Views).
2019 आईपीएल ने हॉटस्टार पर दर्शकों के रिकॉर्ड को तोड़ा. 2019 सीजन के फाइनल में इसने 18.6 मिलियन का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया (Hotstar Concurrent Views World Record). यह आंकड़ा भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के दौरान 25.3 मिलियन के साथ पार चला गया था (Hotstar Views in 2015 Cricket World Cup). इसी टूर्नामेंट में, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान, हॉटस्टार ने लगभग 100 मिलियन डेली यूजर्स के आंकड़े को पार किया.
2019 में डिज्नी ने स्टार इंडिया की मूल कंपनी 21st सेंचुरी फॉक्स का अधिग्रहण किया (21st Century Fox by Disney). इसके बाद, हॉटस्टार को कंपनी के नए वैश्विक स्ट्रीमिंग ब्रांड Disney+ के साथ अप्रैल 2020 में Disney+ Hotstar के रूप में पेश किया गया. इसके बाद, इस OTT प्लेटफॉर्म पर Disney+ की वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियोज, पिक्सर, मार्वल स्टूडियोज, लुकासफिल्म, और नेशनल ज्योग्राफिक जैसी ऑरिजिनल प्रोग्रामिंग, फिल्मों और टेलीविजन सीरीज को भी जोड़ा गया.
भारत के बाहर, Disney+ Hotstar सेवा इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड में भी संचालित होती है, जो इसी तरह स्थानीय, थर्ड-पार्टी स्टूडियो से लाइसेंस प्राप्त मनोरंजन सामग्री को Disney+ लाइब्रेरी के साथ जोड़ती है. कनाडा, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम में, हॉटस्टार विदेशी भारतीयों के लिए एक स्ट्रीमिंग सेवा के रूप में काम करता है, जो स्टार इंडिया के घरेलू मनोरंजन और खेल सामग्री पर ध्यान केंद्रित करता है. Disney+ इन बाजारों में एक स्टैंडअलोन सेवा के रूप में कार्य करता है. 2021 में, डिज़नी ने नवंबर 2021 में हॉटस्टार के अमेरिकी संस्करण को बंद करने की घोषणा की थी (Disney+ Hotstar World Market).
जियो के इन दोनों रिचार्ज प्लान की मदद से कस्टमर को हाई स्पीड डेटा और लाइव टीवी का एक्सेस मिलेगा. साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम इंडिया संग होने वाले 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिली हरी झंडी के बाद इस बात का ऐलान किया.
इस हफ्ते आपका ओटीटी वीकेंड प्लान इमोशन्स से भरपूर रहने वाला है. इम्तियाज अली की मास्टरपीस मैं वापस आऊंगा और नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर जैसे कंटेंट रिलीज होंगे, जो आपके अंदर देश के लिए इमोशन्स की बाढ़ लेकर आएंगे.
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन की दुनिया में नई पारी शुरू कर चुके हैं. भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरिया बवाल' में उनकी एंट्री ने चर्चा तेज कर दी है. खास बात यह है कि शो में वह अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
इस हफ्ते ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे देखकर आपका वीकेंड एकदम शानदार बीतने वाला है. वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म से लेकर महाभारत के कर्ण पर आधारित एनिमेटेड वेब सीरीज, ये सभी कंटेंट आप देख सकते हैं.
जियो के पोर्टफोलियों में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग कीमत और बेनेफिट्स के साथ आते हैं. 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, 200GB डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.
नए वीकेंड के साथ एंटरटेनमेंट का नया डोज भी तैयार है. कंगना की 'लॉक अप' में एंट्री और समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' तो रियलिटी शो लवर्स के लिए आ ही रहे हैं. साउथ से दमदार हॉरर फिल्मों की पूरी खेप भी आ रही है. ऊपर से दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म पंजाब 95', नाम बदलकर 'सतलुज' टाइटल से आ चुकी है.
अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी 'मुन्नाभाई' फिल्म के लगभग 20 साल बाद वापस साथ लौटे हैं. इस बार उनकी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो आई है, जिससे राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने अपने डेब्यू किया है. इसमें विक्रांत मैसी विलेन के रूप में दिखे हैं. कैसा है ये नया शो? पढ़िए हमारा रिव्यू...
वीकेंड आते ही नए कंटेंट की तलाश शुरू? टेंशन न लीजिए, हम हैं न... नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम तक, और जियोहॉटस्टार से लेकर सोनी लिव तक, इस वीकेंड में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर नए कंटेंट की लाइन लगी है. फैमिली ड्रामा से लेकर हॉलीवुड फिल्मों तक और रियलिटी शोज के दीवानों के लिए इस वीकेंड की पूरी लिस्ट ये रही.
अक्षय कुमार अपनी अगली बड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल के साथ तैयार हैं. अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए अक्षय इस बार IPL 2026 के फाइनल में करते नजर आएंगे. उन्होंने ये जानकारी देते हुए आईपीएल में कमेंट्री करने वाले एक्स-क्रिकेटर्स के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है.
फ्राइडे आ गया है और वीकेंड के प्लान बनने शुरू हो गए हैं. ऐसे में अगर आपका मन चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाने के बजाए घर पर आराम करके कुछ देखने का है, तो हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट ले आए हैं.
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर अब टीवी पर तहलका मचाने आ रही है. 30 मई को एक साथ तीन बड़े चैनलों पर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा है कि वो अपनी फिल्म के टीवी प्रीमियर को नेशनल ईवेंट बनाने वाले हैं.
राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सालों पहले वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में अरशद वारसी के बेटे 'शॉर्ट सर्किट' का रोल किया था. अब सालों बाद दोनों का को-एक्टर के तौर पर वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे.
हफ्ते का अंत होने से पहले ही सभी वीकेंड अपना ओटीटी पर क्या देखना है वाला प्लान बनाना शुरू कर देते हैं. इस चीज में हर हफ्ते हम आपकी मदद को हाजिर होते हैं. इस हफ्ते ओटीटी पर बढ़िया सीरीज और फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शो और एनिमेटेड फिल्में स्ट्रीम हुई हैं, जिन्हें आपको देख लेना चाहिए.
रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन हॉटस्टार पर आते ही ट्रेंड करने लगा. इसके अलावा और भी कई सारी सीरीज/फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में नजर आईं.
एक और हफ्ते का अंत हो गया है और एक बार फिर ओटीटी पर नए शो और फिल्मों की बाढ़ आ गई है. आपके वीकेंड के प्लान को बनाने में मदद करने के लिए हम भी हाजिर है. हमारी इस लिस्ट को पढ़कर आप भी अपना वीकेंड सेट कर लीजिए गुरु!
JioHotstar ने आखिरकार 'धुरंधर 2' की OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म का 'Raw and Undekha' वर्जन 4 जून को भारत में एक शानदार डिजिटल प्रीमियर के साथ रिलीज होगा.
एक और हफ्ते का अंत हो चुका है और वीकेंड की शुरुआत हो गई है. हफ्तेभर मेहनत करने के बाद वीकेंड पर रीलैक्स करने के लिए कोई न कोई अच्छी सीरीज या फिल्म आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इस शनिवार-रविवार आप क्या देख सकते हैं, ये हम आपको बता देते हैं.
एशियन गेम्स 2026 के प्रसारण अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल कर लिए हैं. यह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों और सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम होगा. भारत पिछली बार 107 मेडल जीतकर इतिहास रच चुका है और इस बार भी क्रिकेट समेत कई खेलों में बड़ी उम्मीदें रहेंगी.
जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते कुछ नई फिल्में/सीरीज ट्रेंड कर रहीं. अनिल कपूर की 13 साल पुरानी टीवी सीरीज से लेकर बच्चों का फेवरेट कार्टून ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है.
बड़े पर्दे पर माइकल जैक्सन की बायोपिक कमाल दिख रही हैं, तो डिजिटल दुनिया में भी कई प्रोजेक्ट्स ने दस्तक दे दी है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड, साउथ, हॉलीवुड के साथ-साथ नए जापानी शो भी रिलीज हुए हैं. आप हमारी लिस्ट पढ़कर इन्हें देखने का प्लान बना सकते हैं.