ZEE5
ZEE5 एक भारतीय सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन-डिमांड और ओवर-द-टॉप स्ट्रीमिंग सेवा है (ZEE5 Streaming Service), जो ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज चलाया जाता है (Zee Entertainment Enterprises). इसे भारत में 14 फरवरी 2018 को 12 भाषाओं में लॉन्च किया गया था (ZEE5 Launch in Content in 12 Languages).
ZEE5 मोबाइल ऐप वेब, मोबाइल, आईओएस, स्मार्ट टीवी और अन्य डिवाइस पर उपलब्ध है. ZEE5 के मुताबिक, दिसंबर 2019 में उसके 56 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स है (ZEE5 Users).
ओज़ी (Ozee) एक भारतीय डिजिटल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था जिसे ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने फरवरी 2016 में लॉन्च किया था. 14 फरवरी 2018 तक, इसे ZEE5 में बदल दिया गया. ZEE5 ने 2018 में नन्ना कूची (तेलुगु), अमेरिका मपिल्लई (तमिल) और धत्त तेरे की (हिंदी) के साथ वेब श्रृंखला की स्ट्रीमिंग शुरू की थी (First Shows on ZEE5).
जुलाई 2019 में, ZEE5 और ALTBalaji ने कंटेंट अलायंस की घोषणा की जिसमें ZEE5 सब्सक्राइबर्स को मौजूदा ZEE5 कंटेंट के अलावा ALTBalaji के ओरिजिनल एक्सेस की सुविधा मिलेगी (ZEE5 with ALTBalaji).
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच Zee5 ने अपनी नई वेब सीरीज 'The Scam: Leaked' का टीजर रिलीज किया है. पेपर लीक, CBI जांच और एक छात्र की मौत दिखाने वाला ये टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.
वीकेंड के साथ बरसात का कॉम्बो तैयार है... आपको बस खाने के लिए कुछ मजेदार सा बनाना है और टीवी के आगे बैठ जाना है. देखना क्या है, उसकी चिंता न करें... सनी देओल का ओटीटी डेब्यू फिल्म बनने जा रही फिल्म 'इक्का' से लेकर साउथ की 'पेद्दी' और 'सिंग गीतम' जैसी दमदार फिल्मों के साथ, इस वीकेंड ओटीटी पर बहुत कुछ नया है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से हटाए जाने के बाद भी फिल्म के कलाकारों को भरपूर सराहना मिल रही है. फिल्म में सीनियर पुलिस ऑफिशियल का क्रूर किरदार निभाने वाले एक्टर कंवलजीत सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें इस रोल के लिए सबसे बड़ी तारीफ सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह से मिली.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जी5 से अचानक हटाए जाने के बाद अब पॉपुलर फिल्म रेटिंग वेबसाइट IMDb से सतलुज की दमदार 9.5 रेटिंग भी गायब हो गई है. इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता ने तीखा रिएक्शन देते हुए IMDb को 'फर्जी' बता दिया है.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' भले ही रिलीज के 48 घंटों के भीतर जी5 से हटा दी गई हो, लेकिन इस शॉर्ट-रिलीज ने मेकर्स और स्टारकास्ट को कई बड़े फायदे पहुंचा दिए हैं. सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि फिल्म का बिना किसी कट-छांट वाला ओरिजिनल वर्जन जनता तक पहुंच चुका है
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से अचानक हटाए जाने पर विवाद छिड़ चुका है. पंजाब में उग्रवाद के दौर और पुलिस बर्बरता के मुद्दे पर साल 1996 में गुलजार की फिल्म 'माचिस' भी आई थी. 'सतलुज' के मुकाबले 'माचिस' का तेवर कहीं ज्यादा पॉलिटिकल था, फिर भी वो बिना बड़े विवाद के थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर उनपर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने दिलजीत की विदेश में सुरक्षा और फिल्म की फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं. केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि फिल्म में दिलजीत के पैसे लगे हैं.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को अचानक हटाए जाने के बाद कहानी में सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल करने वाले एक्टर कंवलजीत सिंह का गुस्सा फूटा है. कंवलजीत ने 'फ्रीडम ऑफ स्पीच' पर गंभीर सवाल उठाए हैं और खुलासा किया है कि डायरेक्टर हनी त्रेहान इस फैसले के खिलाफ अब कोर्ट का रुख करेंगे.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर मचे बवाल के बीच, फिल्म में सीबीआई ऑफिसर का रोल करने वाले अर्जुन रामपाल ने अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में काम करके और जसवंत सिंह खालड़ा के रियल परिवार से मिलकर उन्हें कैसा लगा था.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के जी5 से हटने पर मचे बवाल के बीच लोग पूरी कहानी जानना चाहते हैं. CBFC बार-बार क्यों कट्स लगवाना चाहती थी? कोर्ट में मेकर्स और CBFC के बीच क्या हुआ? और अचानक से थिएटर्स का रास्ता बायपास करके फिल्म ओटीटी पर कैसे आ गई? पेश है इन सारे सवालों के जवाब.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' जी5 से अचानक हटने पर फिल्म के को-राइटर निरेन भट्ट ने नाराजगी जताई है. उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों से तुलना करते हुए सवाल उठाया कि जब वे फिल्में बिना किसी समस्या के रिलीज हो सकती हैं, तो एक मानवीय कहानी को क्यों रोका जा रहा है?
दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से अचानक हटाए जाने की असली वजह सामने आ गई है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने 'सुरक्षा कारणों' और आईटी नियम, 2021 के तहत अपने 'दायित्वों' का हवाला देते हुए, ज़ी5 को इस फिल्म की स्ट्रीमिंग रोकने का निर्देश दिया था.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटा दिया गया है. इसे पहले थिएटर में रिलीज किया जाना था लेकिन ये सालों तक सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए अटकी रही. पहले इसका टाइटल 'पंजाब 95' था जिसे बदलकर 'सतलुज' कर दिया गया. चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म को बिना किसी शोर-शराबे के जी5 पर रिलीज किया गया था लेकिन अब इसे वहां से भी हटा दिया दिया. देखें.
दिलजीत दोसांझ स्टारर और हनी त्रेहान डायरेक्टेड फिल्म 'सतलुज' (पहले 'पंजाब 95') रिलीज के महज 48 घंटे बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से अचानक हटा दी गई. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी पर बेस्ड ये फिल्म पहले 4 साल से थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई थी. लेकिन क्या इस कहानी में ऐसा कुछ है जो इसे बार-बार रोका जाए? चलिए बताते हैं.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को जी5 से दो दिन बाद भारत में हटा दिया गया. इस फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में भारी विवाद छिड़ गया है. कई राजनीतिक दलों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है और फिल्म को तुरंत बहाल करने की मांग की है.
पिछले 4 सालों से सेंसर बोर्ड के पंगे में फंसी फिल्म 'पंजाब 95' अचानक नए नाम 'सतलुज' के साथ, बिना किसी चर्चा अचानक ZEE5 पर रिलीज हो गई है. हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पंजाब के ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. आइए बताते हैं इस फिल्म पर क्या विवाद था.
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. 4 साल के इंतजार के बाद ये फिल्म शुक्रवार को जी5 पर आई, लेकिन महज 48 घंटों में इसे हटा दिया गया. इस पूरे विवाद के बीच, दिलजीत दोसांझ ने खुलासा किया है कि ये उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही है.
आपके वीकेंड को धमाकेदार बनाने के लिए हमने पूरा इंतजाम कर लिया है. हम आपके लिए जी5 की जबरदस्त फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को एंटरटेनिंग बना देंगी.
नए वीकेंड के साथ एंटरटेनमेंट का नया डोज भी तैयार है. कंगना की 'लॉक अप' में एंट्री और समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' तो रियलिटी शो लवर्स के लिए आ ही रहे हैं. साउथ से दमदार हॉरर फिल्मों की पूरी खेप भी आ रही है. ऊपर से दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म पंजाब 95', नाम बदलकर 'सतलुज' टाइटल से आ चुकी है.
इस वीकेंड जहां थिएटर्स में 7 फिल्में एकसाथ रिलीज हुई हैं, वहीं ओटीटी पर भी दमदार कंटेंट की भरमार है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' नेटफ्लिक्स पर आ गई है. अली फजल की वेब सीरीज 'राख' भी पॉजिटिव रिव्यूज के साथ आई है. यहां देखें इस वीकेंड ओटीटी पर बरसे नए कंटेंट की पूरी लिस्ट.
करिश्मा कपूर की नई डार्क नॉएर थ्रिलर सीरीज ब्राउन का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हो गया है. ग्लैमर छोड़कर एक कॉप के रोल में नजर आ रहीं करिश्मा का ये अवतार बहुत दमदार है. बिना किसी डायलॉग के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धप्पा मारा है कि रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है.