scorecardresearch
 

क्यों विजय थलपति की जीत का हिस्सा नहीं बच्चे, पत्नी ने भी बनाई दूरी?

तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद थलपति विजय की पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में है. पत्नी संगीता से तलाक की खबरें, बेटे जेसन का दूरी बनाना और तृषा कृष्णन की एंट्री ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
X
तृषा पहुंचीं बधाई देने, मगर पत्नी-बच्चे रहे गायब (Photo: ITG)
तृषा पहुंचीं बधाई देने, मगर पत्नी-बच्चे रहे गायब (Photo: ITG)

थलपति विजय यानी विजय जोसेफ इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बड़े और अहम मोड़ पर खड़े हैं. एक तरफ उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है, तो दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं भी लगातार तेज होती जा रही हैं. 

अब सवाल सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार का भी बन गया है- क्या विजय की जीत में उनका परिवार शामिल है? और अगर वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं, तो क्या पत्नी और बच्चे उस ऐतिहासिक पल में उनके साथ नजर आएंगे?

जीत के जश्न से गायब रहा परिवार

विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के रिश्तों में पिछले कुछ सालों से दूरी बताई जा रही है. दोनों की शादी 1999 में हुई थी और लंबे समय तक उन्हें साउथ इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में गिना जाता था. संगीता अक्सर विजय की फिल्मों के ऑडियो लॉन्च, अवॉर्ड शोज और फैमिली इवेंट्स में नजर आती थीं. लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा.

लेकिन हंगामा तब मचा जब संगीता ने विजय को शादी के 27 साल बाद छोड़ने की फैसला लिया. फरवरी 2026 में विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आई, जब संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की. कहा गया कि उन्होंने शादी में बढ़ती दूरी और कथित बेवफाई को- वजह बताया. उन्होंने बताया कि इस वजह से उनके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा है. हालांकि विजय या उनके माता-पिता की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Advertisement

तृषा कृष्णन संग रिश्तों की अफवाहों को मिली हवा

विजय के तलाक की खबरों ने तृषा कृष्णन संग उनके अफेयर की चर्चा को और हवा दे दिया. माना गया कि पत्नी से बेवफाई की वजह तृषा और विजय का रिश्ता है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रही. लेकिन दोनों ने कभी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की. चर्चा तब और बढ़ गई जब चुनाव जीत के बाद तृषा विजय के घर उन्हें बधाई देने पहुंचीं. 

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात के वीडियोज और तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं लोगों ने ये भी नोटिस किया कि विजय की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे- जेसन संजय और दिव्या साशा, इस जश्न में कहीं नजर नहीं आए.

पत्नी संग बच्चों से भी हुई विजय की दूरी!

विजय के बेटे जेसन संजय 25 साल के हैं. पिछले कुछ समय से वो अपने पिता की राजनीति और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने की वजह से भी सुर्खियों में हैं. हालांकि जेसन खुद भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं और तमिल सिनेमा में उन्हें लेकर काफी बज बना हुआ है. सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैमियो को लेकर हुई थी, जब वो फिल्म वेट्टाईकरण के गाने नान अदीचा में दिखाई दिए थे. उस वक्त उनकी छोटी सी झलक ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया था.

Advertisement

माता-पिता के बीच का अनबन का असर जेसन पर भी पड़ा. वो इस दौरान पूरे खींचतान से दूर दिखाई दिए. पिता विजय की जीत पर न तो जेसन ने कोई बयान दिया. न ही वो सोशली भी कहीं नजर आए. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है. 

वहीं बात करें बेटी दिव्या की तो, वो पहले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. परिवार के बाकी सदस्यों की तरह बेटी न तो फिल्मों और ना ही राजनीति में एक्टिव हैं. दिव्या साशा फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है और हमेशा से लो-प्रोफाइल लाइफ पसंद की है. वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और ना ही अक्सर पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं.

क्या शपथ ग्रहण समारोह में साथ दिखेगा परिवार?

लंबे समय से विजय के सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक कैंपेन में पत्नी और बच्चों की गैरमौजूदगी ही देखने को मिली है, जो कि लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

अब तमिलनाडु की राजनीति में विजय का कद तेजी से बढ़ रहा है. भले ही अभी उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है, लेकिन अगर आने वाले दिनों में वो राज्य के सीएम बनते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होगा- क्या उस ऐतिहासिक समारोह में उनका परिवार उनके साथ मंच पर दिखाई देगा? या फिर ये दूरी आगे भी कायम रहेगी?

Advertisement

फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि विजय की राजनीतिक जीत जितनी बड़ी है, उनकी निजी जिंदगी को लेकर उतनी ही बड़ी उत्सुकता भी बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement