तमिलनाडु चुनाव में बड़ी जीत के बाद सुपरस्टार विजय लगातार सुर्खियों में हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके परिवार को लेकर नई बहस छिड़ गई है. वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके बेटे जेसन संजय ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है. इसी बीच विजय की निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ी चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.