scorecardresearch
 

जब विजय ने किया 'चिंता ता ता चिता चिता', थलपति के किलर डांस मूव्स ने किया घायल, Video

तमिलनाडु के नए CM बनने जा रहे थलपति विजय की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके पुराने डांस वीडियोज फिर वायरल हो रहे हैं. शानदार डांस मूव्स, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और जनता से जुड़ाव ने विजय को सुपरस्टार से बड़ा नेता बना दिया.

Advertisement
X
डांस फ्लोर से राजनीति तक... विजय ही विजय! (Photo: ITG)
डांस फ्लोर से राजनीति तक... विजय ही विजय! (Photo: ITG)

चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब थलपति विजय तमिलनाडु के नए सीएम बनने जा रहे हैं. लेकिन विजय भले ही अब प्रदेश के मुखिया के तौर पर अब पैर जमाने वाले हैं, पर वो जनता के दिलों पर सालों से राज कर रहे हैं. फिल्मों से राजनीति तक का उनका सफर किसी सुपरहिट कहानी से कम नहीं माना जा रहा. जिस स्टार पर कभी सिनेमाघरों में सीटियां बजती थीं, अब उसी के नाम पर सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है. विजय की इस बड़ी जीत को उनके स्टारडम, जनता से जुड़ाव और सालों की पॉपुलैरिटी का नतीजा माना जा रहा है.

डांस का GOAT, राजनीति का बॉस!

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय सिर्फ दमदार एक्शन और शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं. उनके गानों का बीट बजते ही फैंस झूमने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप्स ट्रेंड करने लगते हैं. स्क्रीन पर विजय का एनर्जी से भरपूर अंदाज हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है.

फिल्मों में विजय का डांस हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक रहा है. चाहे मास एंट्री हो, फास्ट बीट वाला गाना या फिर स्टाइलिश सिग्नेचर स्टेप, विजय हर बार फैंस को दीवाना बना देते हैं. यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और लोग उनके स्टेप्स कॉपी करते नजर आते हैं.

जैसे जन नेता फिल्म का ये गाना. फिल्म भले ही अब भी सेंसर बोर्ड में अटकी है, लेकिन गानों के साथ विजय के तूफानी डांस स्टेप्स धमाल मचा चुके हैं. 

Advertisement

अब राजनीति में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस उनके पुराने डांस वीडियोज और फिल्मों को फिर से याद कर रहे हैं. जैसे फिल्मों में उनके डांस स्टेप्स पर लाखों लोग थिरकते थे, वैसे ही चुनावी रैलियों में भी उनके नाम पर भारी भीड़ उमड़ती दिखाई दी. विजय का यही करिश्मा उन्हें सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि जनता का बड़ा नेता भी बनाता है.

यहां देखें कुछ और वीडियोज...

चिंता ता ता चिता करते अक्षर कुमार के साथ विजय की इस जुगलबंदी को भला कोई कैसे भूल सकता है 

GOAT फिल्म का ये डांस वीडियो साफ दिखाता है कि क्यों विजय 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' हैं.

रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन संग न सिर्फ उनका रिश्ता और रोमांस चर्चा बटोरता है, बल्कि ये डांस मूव्स भी फैंस को क्रेजी कर देते हैं. 

 न सिर्फ विजय बल्कि उनकी तो कुर्सी भी डांस करती हैं. वो क्यों न डांस के महारथी कहलाएं, जलवा ही ऐसा है. लियो फिल्म का ये वीडियो भी सबूत देता है.

साथ ही बिगिल फिल्म का ये वीडियो भी देख लीजिए, विजय के साथ आप भी झूमने पर न मजबूर हो जाएं, तो कहिएगा.

विजय बहुत केयरफ्री होकर डांस करते हैं, ये उनकी मूव्स को देखकर ही पता चलता है. मास्टर फिल्म के इस गाने को ही देख लीजिए.

Advertisement

विजय के कई डांस वीडियोज आज भी इंटरनेट पर धमाल मचाते हैं. उनके सिग्नेचर स्टेप्स, एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें फैंस का फेवरेट डांस आइकन बना दिया है. यहां देखिए थलपति विजय के कुछ सबसे पॉपुलर डांस वीडियोज, जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement