एंटरटेनमेंट की दुनिया में शुक्रवार को श्रद्धा कपूर की नई फिल्म की चर्चा रही. कॉकटेल 2 रिलीज हुई. इसे दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा मिली. जानें और क्या खास हुआ...
हिजाब छोड़कर पहनी स्लीवलेस ड्रेस, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मिली 74 कोड़ों की सजा, छिड़ा विवाद
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को ऑनलाइन कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाने की सजा मिली है. परस्तू और उनकी टीम के 8 लोगों को 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. ईरान के कोम प्रांत की अदालत ने ये फैसला सुनाया है. इसकी जमकर आलोचना हो रही है.
Cocktail 2 Review: बोर करता है शाहिद कपूर-कृति-रश्मिका का कॉकटेल
कॉकटेल फ्रेंचायजी साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी से शुरू हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. अब 14 साल बाद इसका स्पिरिचुअल सीक्वल लाया गया, जिसमें शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिगड़ी दिखाई है. इस लव ट्रायंगल को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. ये किसी भी मामले में पुरानी कॉकटेल से आस पास तक नहीं भटकती है.
जब जिंदगी से हारे शाहिद, पत्नी ने थामा हाथ, राधा स्वामी से जोड़ा, ब्यास नदी किनारे बसाया आशियाना
शाहिद कपूर ने बताया कि पंजाब के ब्यास में बना उनका घर उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह लगता है.यहां तक कि उन्हें ये घर मुंबई वाले आलीशान घर से भी ज्यादा पसंद है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दोनों ही राधा स्वामी सत्संग ब्यास में गहरी आस्था रखते हैं. दोनों परिवार लंबे समय से इस आध्यात्मिक संस्था से जुड़े हुए हैं.
'नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी' श्रद्धा कपूर का धमाका, फीके पड़े कृति-आलिया
फिल्म कॉकेटल 2 की रिलीज के साथ श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी ईथा का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. जिसमें एक्ट्रेस का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. उनके लुक और काम की तारीफ हो रही है.
'15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार', बोलकर पछताई इंफ्लुएंसर, पब्लिक से मांगी माफी
इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने अपने वायरल स्टेटमेंट पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि वो फिल्टर करके बोलती हैं. तब भी विवाद हो जाता है. वायरल वीडियो में अपूर्वा ने बोला था-अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं.