scorecardresearch
 

Film Wrap: गैरकानूनी संभावना की सरोगेसी? तृषा ने छोड़ी रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म

संभावना सेठ ने अपनी सरोगेसी से जुड़ी तमाम अफवाहों और दावों पर चुप्पी तोड़ी, जिसे लेकर उनपर सवाल उठाए जा रहे थे. वहीं तृषा कृष्णन ने तमिल सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म छोड़ी. जानें और क्या-क्या आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में घटा.

Advertisement
X
संभावना सेठ, तृषा कृष्णन
संभावना सेठ, तृषा कृष्णन

आज के दिन मनोरंजन की दुनिया से कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपनी सरोगेसी के गैरकानूनी होने पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि उनके पास सरोगेसी के अलावा कोई और चारा नहीं था. उन्होंने कोर्ट में सारे कागज पेश करके सरोगेट मदर ढूंढी और अब वो भी जल्द मां बनेंगी. इसके अलावा तमिल सिनेमा में अफता-तफरी का माहौल तब मचा, जब तृषा कृष्णन ने रजनीकांत और कमल हासन की रीयूनियन फिल्म छोड़ी. 

सैफ-अमृता के तलाक का बेटी पर पड़ा असर? सही पार्टनर के इंतजार में सारा, नहीं करना चाहतीं शादी!

सारा अली खान ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि वो एक सही इंसान के इंतजार में हैं क्योंकि उनका मानना है शादी कभी-कभी गलत भी जा सकती है. क्या सारा ने ये फैसला अपने पेरेंट्स के तलाक के कारण लिया?

रेखा ने नहीं रोकी इंटीमेट सीन्स की शूटिंग, घर पर पड़ा था IT का छापा, डर गए थे शेखर सुमन

एक्टर शेखर सुमन ने बताया कि फिल्म उत्सव की शूटिंग के दौरान रेखा के घर इनकम टैक्स रेड पड़ी थी. शेखर को लगा था कि रेखा फिल्म छोड़ देंगी, लेकिन एक्ट्रेस ने प्रोफेशनलिज्म दिखाते हुए शूटिंग जारी रखी. उन्होंने इंटीमेट सीन शूट में भी शेखर को किसी तरह से नहीं रोका. 

Advertisement

लंदन जैसा लिविंग रूम-स्पेन जैसी बालकनी, हीरो के करोड़ों के घर में प्राइवेट पार्टी हॉल, पत्नी ने सजाया आशियाना

मनीष ने अपने घर के इंटीरियर को काफी मिनिमल और क्लासी रखा है, क्योंकि उन्हें ओपन स्पेस पसंद है. घर को इंडोर प्लान्ट्स, खास पेंटिंग्स और एंटीक शोपीस से सजाया है.

गैरकानूनी है संभावना की सरोगेसी? फेल IVF-मिसकैरिज के बाद भी खाए धक्के, कौन है सरोगेट मदर?

संभावना ने बताया कि सरोगेट मदर पहले घर की रिलेटिव हो सकती थी. लेकिन अब बाहर की कोई और महिला हो सकती है. पहले इंडिया में सरोगसी बैन थी. लेकिन अब नए नियमों के साथ ये ओपन है.

तृषा ने छोड़ी रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म, क्या थलपति विजय हैं वजह?

रजनीकांत और कमल हासन का रीयूनियन लेकर आ रही फिल्म से तृषा के बाहर होने की खबर ने साउथ सिनेमा फैन्स को चौंका दिया है. इस फिल्म के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये तक फीस भी ऑफर हुई थी. अब इस फैसले के पीछे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी राजनीतिक राइवलरी का एंगल भी जोड़ा जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement