मनीष पॉल इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बनाई है. मनीष ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर आज बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. वो लैविश लाइफ जीते हैं और करोड़ों के घर के मालिक हैं.
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए मनीष पॉल के घर पहुंचीं. फराह ने मनीष के लैविश घर का टूर दिया.
मनीष के घर का क्लासी इंटीरियर देख फराह को लगा कि जैसे वो लंदन आ गई हैं. मनीष के घर में एंट्री करते ही बड़ा सा लिविंग रूम है, जिसमें उन्होंने कलर कोर्डिनेशन के साथ काफी यूनिक फर्नीचर रखा है.
मनीष ने अपने घर में एक शानदार पार्टी रूम बनाया है, जिसमें उन्होंने डाइनिंग भी रखी है. मनीष ने बताया कि पार्टी रूम को उनकी पत्नी ने डिजाइन किया है. वो वहां दोस्तों संग पार्टी करते हैं.
मनीष पॉल ने अपने करोड़ों के घर में एक खास ग्लैम रूम भी बनाया है, जिसे देखकर फराह के होश उड़ गए. मनीष ने कहा कि अपने ग्लैम रूप से ही उन्हें काम को लेकर नए आइडियाज आते हैं.
मनीष ने फराह को खास चीज भी दिखाई. उन्होंने फिल्म 'दीवार' से 786 के ब्रोच पर अमिताभ बच्चन के साइन लेकर उसे फ्रेम कराकर अपने घर में लगाया है. मनीष ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने खासतौर पर साइन करके उन्हें 786 का ब्रोच दिया है.
मनीष के घर की लैविश बालकनी देख फराह खान काफी एक्साइटेड दिखीं. उन्होंने कहा कि उन्हें उनके घर की बालकीन स्पेन से इंस्पायर्ड लग रही है.
मनीष ने अपने घर के इंटीरियर को काफी मिनिमल और क्लासी रखा है, क्योंकि उन्हें ओपन स्पेस पसंद है. घर को इंडोर प्लान्ट्स, खास पेंटिंग्स और एंटीक शोपीस से सजाया है.
मनीष ने अपने सालों के करियर में जो भी अवॉर्ड्स जीते हैं उन्होंने उसे खास तरह से अपने घर में सजाकर रखा है. अपनी जर्नी पर बात कर वो काफी प्राउड दिखे.
मनीष ने अपनी जर्नी पर बात करते हुए ये भी बताया कि उन्होंने दिल्ली में होस्टिंग करके अपने करियर की शुरुआत की. वो मॉल में अनाउंसर थे. वहां से निकलकर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है.