scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गैरकानूनी है संभावना की सरोगेसी? फेल IVF-मिसकैरिज के बाद भी खाए धक्के, कौन है सरोगेट मदर?

संभावना सेठ
  • 1/11

एक्ट्रेस संभावना सेठ जल्द मां बनने वाली हैं. उनके 10 साल का इंतजार खत्म होने वाला है. 8 IVF फेल होने और मिसकैरिज के बाद वो सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी.
 

संभावना सेठ
  • 2/11

संभावना जब सारी कोशिश करके थक गईं, तब उन्होंने सरोगेरी का सहारा लिया. ये जर्नी उनके लिए इतनी आसान नहीं थी. नए व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया कैसे और किन प्रोसीजर को फॉलो कर वो सरोगेसी के लिए पास हुईं.
 

संभावना सेठ
  • 3/11

संभावना ने बताया कि सरोगेट मदर पहले घर की रिलेटिव हो सकती थी. लेकिन अब बाहर की कोई और महिला हो सकती है. पहले इंडिया में सरोगसी बैन थी. लेकिन अब नए नियमों के साथ ये ओपन है.
 

Advertisement
संभावना सेठ
  • 4/11

सरोगेट मदर की पहचान गुप्त रखी जाती है. उसकी डिटेल बस डॉक्टर को पता होती है. वो खुद भी नहीं जानतीं उनके बच्चे को कौन महिला जन्म देने वाली है.
 

संभावना सेठ
  • 5/11

संभावना कहती हैं- मुझे सरोगेसी मिली क्योंकि मेरे IVF फेल हुए, मिसकैरिज हुआ. मेरी उम्र में भी ज्यादा हो गई. ऐसे में सरोगेसी का ऑप्शन खुला, इसके लिए कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ी.''
 

संभावना सेठ
  • 6/11

''कोर्ट में ट्रीटमेंट के सारे पेपर्स देने होंगे. ये पूरी लीगल प्रोसेस है. कोर्ट फैसला करेगी कि सरोगेसी के लिए आप एलिजिबल हो या नहीं. कोर्ट के आदेश पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर आपके टेस्ट करेंगे. ''
 

संभावना सेठ
  • 7/11

''मैं घंटों तक अस्पताल के बाहर लाइन में खड़ी रही हूं. सरकारी डॉक्टर्स के अप्रूव करने पर ही सरोगेसी की परमिशन मिली. फिर कोर्ट में जज के पास जाकर हाजिरी लगानी थी.''
 

संभावना सेठ
  • 8/11

अविनाश और वो कोर्ट में जज से मिले. सारे पेपर्स चेक कराए तब मंजूरी मिली. संभावना ने बताया एक बार सरोगेसी से मां बनने के बाद वो दोबारा सरोगेसी नहीं करा सकतीं. 
 

संभावना सेठ
  • 9/11

उन्होंने कहा- बहुत लोग कह रहे थे कि सरोगेसी गैरकानूनी है, संभावना इसे कैसे करा सकती है. लेकिन अब नियम इतने सख्त हैं कि कोई भी गैरकानून सरोगेसी नहीं करा सकता. 
 

Advertisement
संभावना सेठ
  • 10/11

''हमारे पास कोर्ट के पेपर और डॉक्यूमेंट्स हैं. अगर हम इल्लीगल तरीके से सरोगेसी कराते तो इतना खुलकर बात नहीं करते. बीच में सरोगेसी का मिसयूज हुआ था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता. ''
 

संभावना सेठ
  • 11/11

All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial
 

Advertisement
Advertisement