scorecardresearch
 

वैंपायर्स का हॉरर, एलियंस का ड्रामा... इंडिया में यहां देख सकते हैं Oscars 2026 की दौड़ में शामिल बेस्ट फिल्में

ऑस्कर 2026 का मेन इवेंट बस कुछ दिन दूर है. 'बेस्ट पिक्चर' कैटेगरी में इस साल 10 फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है. किसी में वैंपायर्स का खौफ है, किसी में एलियंस का खतरा. 'Sinners' से 'Train Dreams' तक, दुनिया भर से ऑस्कर में चुनी गईं ये 10 फिल्में भारत में कहां उपलब्ध हैं, चलिए बताते हैं.

Advertisement
X
ऑस्कर्स 2026 में 'बेस्ट पिक्चर' का नॉमिनेशन पाने वाली फिल्में इंडिया में यहां मिलेंगी (Photo: ITGD)
ऑस्कर्स 2026 में 'बेस्ट पिक्चर' का नॉमिनेशन पाने वाली फिल्में इंडिया में यहां मिलेंगी (Photo: ITGD)

दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सिनेमा ईवेंट ऑस्कर अवॉर्ड्स का टाइम ऑलमोस्ट आ चुका है. 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 30 मिनट से ऑस्कर्स 2026 का मेन इवेंट टेलेकास्ट होने लगेगा. यानी कहानियों में नई-नई थीम्स, फिल्ममेकिंग और स्टोरीटेलिंग की तकनीकों पर चकल्लस करने का दौर बस कुछ ही दिन दूर बचा है. ऑस्कर की 'बेस्ट पिक्चर' कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली 10 फिल्मों से ही इस चकल्लस की शुरुआत होती है.

वैसे तो इंडियन फिल्म लवर्स भी ऑस्कर की दौड़ में उतरी फिल्में देखने से और इस चर्चा में कूदने से नहीं चूकते. लेकिन कभी-कभी नौकरी-धंधे के चक्कर में चूक हो भी जाती है! तो चिंता मत कीजिए, अभी अपने पास एक वीकेंड है. और 'बेस्ट पिक्चर्स' के नॉमिनेशन अनाउंस हो ही चुके हैं. आप बस मूड बनाइए, ऑस्कर्स 2026 में 'बेस्ट पिक्चर' ट्रॉफी के लिए पहुंचीं फिल्में कहां-कहां मिलेंगी, ये आपको हम बता देते हैं:

1. Sinners (सिनर्स)
'ब्लैक पैंथर' बनाने वाले डायरेक्टर रायन कूगलर की फिल्म में क्रिटिक्स के फेवरेट यंग एक्टर्स में से एक माइकल बी जॉर्डन का डबल रोल है. इसे हॉलिवुड की बेस्ट वैंपायर फिल्मों में गिना जाने लगा है. मगर फिल्म में सबसे बड़ी लड़ाई वैंपायर से नहीं, उस बुराई से है जो सदियों से वजूद में है— अश्वेत लोगों के साथ होने वाला रेसिज्म. ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा, 16 नॉमिनेशन पाने वाली 'सिनर्स' इंडिया में जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है. प्राइम वीडियो पर इसे रेंट भी किया जा सकता है, जिसकी क्वालिटी थोड़ी बेहतर है.

Advertisement


2. Bugonia (बुगोनिया)
हॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस एमा स्टोन ने 'बुगोनिया' जैसी हटके फिल्म चुनी, इस बात से ही फिल्म लवर्स हैरान थे. इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर में दो लड़कों ने एक पावरफुल कंपनी की सीईओ का किडनैप कर लिया है— इस शक में कि वो एलियन है! इंडिया में ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.


3. F1
ब्रैड पिट की इस हीरोइक कमबैक स्टोरी का क्रेज इंडिया में भी बहुत तगड़ा था. इसने इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और ये इस साल दुनिया की बेस्ट फिल्मों में गिनी जा रही है. F1 को आप इंडिया में मूबी ऐप या प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं.


4. Frankenstein (फ्रैंकेस्टाइन)
मॉन्स्टर्स का गॉडफादर कहे जाने वाला इंग्लिश लिटरेचर से निकला ये किरदार कैसी ट्रेजिक कहानी से जन्मा है, इसके लिए 'फ्रैंकेस्टाइन' जरूर देखी जानी चाहिए. हॉरर फिल्म कितनी खूबसूरत हो सकती है, ये भी इस फिल्म ने दिखाया है. दुखद ही था कि इंडिया में ये थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई. लेकिन नेटफ्लिक्स ने इसे अच्छी क्वालिटी में शोकेस किया. वॉर्निंग— रात में न देखें!


5. Marty Supreme (मार्टी सुप्रीम)
यूएस के शानदार टेबल टेनिस प्लेयर मार्टी रेजमैन की लाइफ पर बेस्ड 'मार्टी सुप्रीम' को दुनिया भर में बहुत पसंद किया गया. माना जा रहा है कि कई साल से ऑस्कर के लिए जनता के फेवरेट चल रहे Timothee Chalamet (टिमोथी शैलमे) को फाइनली इस फिल्म के लिए ऑस्कर मिल सकता है. सिनेमा फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि इंडिया में 'मार्टी सुप्रीम' अभी भी थिएटर्स में अवेलेबल है.

Advertisement


6. One Battle After Another (वन बैटल आफ्टर एनदर)
लियोनार्डो डिकैप्रियो की डार्क एक्शन-थ्रिलर 'सिनर्स' को सबसे तगड़ा चैलेंज दे रही है. अपनी बेटी को अपने ही पुराने साथियों से बचाते एक पूर्व क्रांतिकारी की इस कहानी को ऑस्कर 2026 में 13 नॉमिनेशन मिले हैं. 'बेस्ट पिक्चर' के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए क्रिटिक्स की फेवरेट चल रही ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है.


7. Hamnet (हैमनेट)
इंग्लिश लिटरेचर के सबसे बड़े नामों में से एक विलियम शेक्सपियर की लाइफ पर बनी इस फिल्म को भी इस साल क्रिटिक्स ने बहुत सराहा है. अपने 11 साल के बच्चे की मौत से जूझते शेक्सपियर की फैमिली लाइफ का क्या हाल हो रहा है, यही फिल्म की कहानी है. ऑस्कर जीत चुकी डायरेक्टर क्लोई जाओ की ये फिल्म अभी भी इंडिया के थिएटर्स में अवेलेबल है.


8. The Secret Agent (द सीक्रेट एजेंट)
ब्राजीलियन एक्टर वागनर मौरा की ये फिल्म फौजी तानाशाही के बीच फंसे एक प्रोफेसर की कहानी है. 2026 के ऑस्कर नॉमिनेशंस में सरप्राइज पैकेज साबित हुई ये फिल्म अभी भी इंडिया के कुछ गिने-चुने थिएटर्स में अवेलेबल है.


9. Sentimental Value (सेंटिमेंटल वैल्यू)
दो बहनें अपनी मां की मौत के बाद अपने मशहूर फिल्ममेकर पिता से मिलती हैं, जो बहुत पहले उनसे दूर हो चुका था. वो आदमी अब खुद एक बहुत पर्सनल फिल्म बना रहा है. नॉर्वे की फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को ट्रॉमा और इमोशन्स की बारीकी दिखाने के लिए खूब तारीफें मिलीं. ये फिल्म भारत में मूबी पर और प्राइम वीडियो पर रेंट के ऑप्शन में अवेलेबल है.

Advertisement


10. Train Dreams (ट्रेन ड्रीम्स)
ये फिल्म एक 80 साल के आदमी की कहानी है जिसने लगातार दुनिया को बदलते देखा है. प्यार, परिवार और बदलते संसार की इस इमोशनल कहानी को खूब तारीफें मिल रही थीं. मगर इसका ऑस्कर नॉमिनेशंस तक पहुंचना फिल्म लवर्स के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज साबित हुआ.

मौका अच्छा है, वीकेंड में इनमें से कुछ फिल्में तो निपटाई ही जा सकती हैं. ताकि सोमवार की सुबह ये FOMO ना हो कि जिस फिल्म के बारे में दुनिया बात कर रही है, वो मिस कैसे हो गई!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement