आज के दिन मनोरंजन की दुनिया से कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. टेलीविजन इंडस्ट्री को बड़ा धक्का तब पहुंचा जब 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर अपनी जान ली. वो 14 जून को अपने घर में मृत पाई गईं, जिससे उनके परिवार और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने कहा कि वो दुबई के शेख के साथ पैसों के लिए कॉम्प्रोमाइज करने की बात कही, जिसपर उनकी जमकर ट्रोलिंग भी हुई.
2 बच्चों का पिता है लगान का 'बाघा', विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट
पैप्स को अमीन हाजी और उनके परिवार ने पोज दिए. उनकी पत्नी और बेटियों की खूबसूरती पर सबकी नजरें ठहर गईं. कईयों को मालूम नहीं था कि अमीन ने विदेशी हसीना संग शादी की थी. उनका परिवार लाइमलाइट में आ गया है. फैंस ने अमीन के गोरी मेम संग शादी करने पर चुटकी भी ली.
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी की हुई सगाई, होने वाले दूल्हा संग किया Liplock, शेयर की रोमांटिक फोटोज
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लंबे समय के पार्टनर माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की कर ली है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक प्रपोज़ल की तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को उनके इस खास पल की झलक दिखाई.
'दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार हूं', बोली इंफ्लुएंसर, शर्त पर करेंगी कॉम्प्रोमाइज!
रेबेल किड यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा फिर कंट्रोवर्सी में हैं. 370 की बिरयानी विवाद के बीच उनका एक बयान काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो कास्टिंग काउच और रोल के लिए कॉम्प्रोमाइज करने की बात कर रही हैं. लेकिन उनकी एक शर्त है.
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 22 की उम्र में दी जान, सदमे में फैंस
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस ये न्यूज सुनकर शॉक्ड हैं.
काला हिरण विवाद: फंस गए गोविंद नामदेव! मेकर्स ने ठोका 50 लाख का जुर्माना, 7 दिन की दी मोहलत
सलमान खान के काले हिरण केस पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' नया विवाद खड़ा कर रही है. ट्रेलर पर सवाल उठाने के बाद गोविंद नामदेव को प्रोड्यूसर अमित जानी ने लीगल नोटिस भेजा है और 50 लाख रुपये के जुर्माने और सार्वजनिक माफी की मांग की है.