scorecardresearch
 

'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 22 की उम्र में दी जान, सदमे में फैंस

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस ये न्यूज सुनकर शॉक्ड हैं.

Advertisement
X
 Sanchita Ugale commits suicide (Photo: Instagram @sanchita_ugale)
Sanchita Ugale commits suicide (Photo: Instagram @sanchita_ugale)

टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कुछ रिवील नहीं हुआ है. संचिता की उम्र 22 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है.

संचिता ने कहा अलविदा

संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. संचिता ने शो कुमकुम भाग्य में दीया टंडन का रोल कर घर-घर में पहचान बनाई थी. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं. 

सबसे चौंकाने वाली बात है संचिता का आखिरी इंस्टा पोस्ट. मौत से 19 घंटों पहले एक्ट्रेस ने इंस्टा पर एक रील वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो हंसती और चहकती हुई दिखी थीं. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि एक्ट्रेस कभी सुसाइड जैसा कदम उठा सकती थी. वीडियो में संचिता कैमरा हाथ में पकड़े हुए दिखती हैं.

Advertisement

उनके चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे किस बात का दर्द छिपा था, ये जानने की कोशिश पुलिस कर रही है. कैप्शन में संचिता ने लिखा- मैं नाचूं तू नाचा. इंस्टा पर संचिता के 139K फॉलोअर्स थे. उनके इंस्टा अकाउंट को देखकर समझ आता है कि वो जिंदाजिल, हसंने मुस्कुराने और बिंदास रहने वाली थीं. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स एक्ट्रेस को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. 

संचिता की ही तरह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी 14 जून 2020 को अपनी जान दी थी. उनकी मौत को 6 साल हो गए हैं. दोनों के डेथ डेट शेयर करने पर यूजर्स हैरान हैं. संचिता को खोकर उनका परिवार टूट गया है. किसी ने नहीं सोचा था अपने करियर के पीक पर संचिता दुनिया छोड़ देंगी. 

RIP संचिता!

---- समाप्त ----
इनपुट- कुणाल उपाध्याय
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement