scorecardresearch
 

'सलमान के बिना बिग बॉस नहीं', BB के नैरेटर विजय बोले

सलमान खान सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और दर्शकों को उनकी होस्टिंग बेहद पसंद भी है. अब बिग बॉस शो के नैरेटर विजय विक्रम सिंह ने भी सलमान खान की तारीफ की.

Advertisement
X
अगले महीने शुरू होगा बिग बॉस  (Photo: X@BiggBoss)
अगले महीने शुरू होगा बिग बॉस (Photo: X@BiggBoss)

बिग बॉस का नाम सुनते ही अगर किसी का चेहरा याद आता है तो वो है सलमान खान. उनकी होस्टिंग का तरीका अनोखा और मजेदार है और उनके बात करने का तरीका लोगों को काफी पसंद आता है. सलमान खान का इस शो से पुराना नाता है या यूं कह लिजिए कि अब बिग बॉस को सलमान के बिना देखना लगभग नामुमकिन सा लगता है. शो के नैरेटर विजय विक्रम सिंह ने भी माना है कि सलमान खान अब इस रियलिटी शो की पहचान का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उनका कहना है कि सलमान के बिना इस शो का कल्पना करना बहुत मुश्किल काम है.

उन्होंने कहा कि बिग बॉस किसी एक व्यक्ति के बिना भी चल सकता है. हालांकि शो के साथ सलमान की लंबे जुड़ाव ने उनकी मौजूदगी को शो की पहचान और दर्शकों के साथ उनकी भावनात्मक जुड़ाव को शो का हिस्सा बना दिया है. विजय ने कहा मुझे पूरी तरह से अलग किया जा सकता है. अगर आप कल दोपहर 12 बजे यह नहीं सुनते, तब भी आपकी जिंदगी चलती रहेगी. अगर मिस्टर खान वहां नहीं हैं, तो भी शो संभव है. बहुत सारे लोग इसलिए जुड़े हैं क्योंकि वहां मिस्टर खान हैं.

विजय ने सलमान की तुलना खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी से करते हुए कहा कि जिस तरह रोहित शेट्टी के बिना उस शो की कल्पना करना मुश्किल लगता है, उसी तरह अब बिग बॉस के साथ भी सलमान खान का नाम जुड़ चुका है. सलमान शो का एक अभिन्न हिस्सा हैं और अब उनके बिना शो के बारे में सोचना बहुत कठिन है.

Advertisement

सलमान का बिग बॉस का सफर

सलमान खान ने साल 2010 में बिग बॉस के चौथे सीजन से बतौर होस्ट शो की कमान संभाली थी. इससे पहले शो के पहले सीजन को अरशद वारसी, दूसरे सीजन को शिल्पा शेट्टी और तीसरे सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था. सलमान की एंट्री के बाद धीरे-धीरे बिग बॉस और उनका नाम एक-दूसरे के नाम से पहचाना जाने लगा. कई सीजन तक शो की मेजबानी करने के बाद आज वह इस फ्रेंचाइजी के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में शामिल हैं. 

वहीं, विजय विक्रम सिंह लंबे समय से बिग बॉस में  नैरेटर के तौर पर दर्शकों के साथ जुड़े हुए हैं. उनकी खास आवाज शो की पहचान का एक अहम हिस्सा है. घर के अंदर होने वाली घटनाओं को उनकी आवाज में सुनना भी बिग बॉस के अनुभव का हिस्सा माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement